Shehzada Box Office Collection Day 2: 'शहजादा' को नहीं मिल रहा 'प्रजा' का प्यार! दूसरे दिन फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है।
  • सीरीज के फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है।
  • इस लाइनअप के प्राइसिंग, डिजाइन, कलर वेरिएंट्स आदि डिटेल्स लीक हो गए हैं।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज हुई थी।

Kartik Aaryan और Kriti Sanon की फिल्म Shehzada को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म की कमाई 6 करोड़ के लगभग बताई गई थी जो कि ओपनिंग डे के लिहाज से इंडस्ट्री ट्रैकर्स द्वारा ठीकठाक कलेक्शन कहा गया था। फिल्म के लिए कल ओपनिंग वीकेंड का दूसरा दिन था। शुक्रवार को अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को भी कलेक्शन की उतनी ही गति बनाए रखी है, ऐसा रिपोर्ट्स में सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं कि शहजादा का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा। 

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा की रिलीज डेट 17 फरवरी 2023 है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। आज यानि 19 फरवरी को इसकी रिलीज का पहला रविवार है। आज फिल्म के कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस बिजनेस की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने दूसरे दिन यानि कि 18 फरवरी को भी उतना ही कलेक्शन किया है। यानि कि शनिवार को भी फिल्म ने 6 करोड़ के लगभग कमाए हैं। हालांकि फिल्म की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं कही जा सकती है। लेकिन दूसरे दिन भी कमाई को बरकरार रखना फिल्म के लिए अच्छा संकेत कहा गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर 20 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट सकती है। वहीं, इसका कुल बजट 75 करोड़ बताया गया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए एक साथ एक टिकट फ्री ऑफर भी जारी किया गया था। लेकिन उसका भी कुछ खास फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। आज फिल्म का पहला रविवार है। छुट्टी वाले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में आज इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा होने की संभावना कही जा सकती है।

कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया था। क्योंकि 2022 में बड़े से बड़े स्टार्स की फिल्में भी औंधे मुंह गिर रही थीं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड को मंदी से उबारने का काम किया था। लेकिन उसके बाद उनकी फिल्म फ्रेडी आई जो कि एक ओटीटी रिलीज थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब शहजादा भी बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठंडी ही साबित हो रही है। फिल्म को शाहरुख खान की पठान से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है जो कि 1000 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। फिल्म 2023 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। दूसरी तरफ शहजादा को Marvel स्टूडियो की Ant Man and the Wasp: Quantumania से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  4. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
  7. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  8. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  3. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  4. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  5. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  6. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  8. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  9. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  10. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.