‘पठान’ की सफलता के लिए मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, देखें वीडियो

फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उन्‍हें इस फ‍िल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 13:26 IST
ख़ास बातें
  • 'पठान' की सफलता के लिए मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे शाहरुख
  • मक्का में अमराह करने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए जाते दिखे
  • 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी 'पठान'

पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी भूमिका निभा रहे हैं।

Shahrukh Khan At Maa Vaishno Devi : बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। बात फिल्मी पर्दे पर उनके किरदार की हो या असल जिंदगी की, लोग उनको पसंद करते हैं। फिल्म ‘ज़ीरो' के बाद पठान में उनकी वापसी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख भी अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म की सफलता की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्‍होंने माता वैष्‍णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख ने जिस 
सादगी से अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की, उससे एक बार फिर उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। हर तरह उनकी तारीफों के फुल बांधे जा रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अपनी फिल्म की सफलता के लिए किंग खान पहले मक्का में उमराह करने गए। हाल में वह माथा टेकने मां वैष्णो देवी के मंदिर भी पहुंचे। शाहरुख के इस नेचर से तो यही लगता है कि वह सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रीयल लाइफ में भी काफी धार्मिक इंसान हैं।
फिल्म पठान की रिलीज को लेकर लोगों में एक अलग तरह की खुशी है। ऐसा होना भी लाजि‍मी है, आखिर लोग अपने चहेते एक्टर को लंबे समय के बाद बड़ी स्क्रीन पर देखने वाले हैं। पठान में शाहरुख एक्शन किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल' के दौरान बातचीत में कहा था कि अगले 10 साल तक वह सिर्फ एक्शन फिल्में ही करना चाहते हैं।

शाहरुख के साथ फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म का नया पोस्टर शाहरुख ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें तीनों स्‍टार एक्शन अवतार में नजर आ रहे थे। लोग शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को साथ में देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  2. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  3. फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  6. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  2. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  3. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  5. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  6. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
  9. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
  10. OPPO K14x 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.