• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान की 4 साल तक फ‍िल्‍मों से ब्रेक लेने की यह है वजह? अगले 10 साल में कौन सी फ‍िल्‍में करेंगे इसका भी खुलासा!

शाहरुख खान की 4 साल तक फ‍िल्‍मों से ब्रेक लेने की यह है वजह? अगले 10 साल में कौन सी फ‍िल्‍में करेंगे इसका भी खुलासा!

फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख किस वजह से फिल्मों से दूर रहे, ऐक्‍टर ने खुद इसकी जानकारी दी है।

शाहरुख खान की 4 साल तक फ‍िल्‍मों से ब्रेक लेने की यह है वजह? अगले 10 साल में कौन सी फ‍िल्‍में करेंगे इसका भी खुलासा!

शाहरुख खान ने कहा है कि वह अब एक्शन फिल्में ही करेंगे।

ख़ास बातें
  • किंग खान ने बताया फिल्मों से ब्रेक का कारण
  • अब सिर्फ एक्शन फिल्मों में आएंगे नजर
  • बेटी सुहाना के कॉल का करते रहे इंतजार
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहरुख खान की फ‍िल्‍म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र में छोटे से किरदार में नजर आए शाहरुख की फ‍िल्‍म पठान की रिलीज नजदीक आ रही है। फ‍िल्‍म एक बज क्रिएट कर रही है। फैंस इसे जल्‍द से जल्‍द बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्‍साहित हुए जा रहे हैं। हालांकि एक सवाल जो सभी के मन में आता है कि आखिर शाहरुख की फ‍िल्‍म, जिसमें वह लीड रोल में हों, इतने साल बाद क्‍यों आ रही है। खुद अभिनेता ने इसका जवाब दिया है।  

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने उनके 4 साल का लंबा ब्रेक लेने का कारण बताया। ऐक्‍टर ने कहा कि वह अपनी बेटी सुहाना की वजह से ब्रेक पर थे। किंग खान ने बताया कि सुहाना न्यू यॉर्क पढ़ने चली गई थी। मैंने 8 महीने तक लगातार उसके कॉल का इंतजार किया। मैं कोई फिल्म साइन नहीं कर रहा था, यह सोचकर कि वह मुझे कॉल करेगी। फिर एक दिन मैंने उसे कॉल किया और कहा कि क्या अब मैं काम करना शुरू कर सकता हूं। इसपर उसने कहा कि आप काम क्यों नहीं कर रहे हो?' मैंने कहा कि मुझे लगा न्यू यॉर्क में तुम अकेला फील करोगी तो मुझे कॉल करोगी।

किंग खान यही सोचते रहे कि सुहाना अकेला फील ना करे। जब भी वह उन्हें कॉल करेगी तो वह उसके पास चले जाएंगे। यही सोचकर वह किसी भी काम में खुद को बिजी नहीं करना चाहते थे। इंटरव्यू के दौरान आगे उन्होंने कहा कि कोविड आने के वजह से भी काम आगे बढ़ते चले गए। आखिरकार उन्होंने यशराज की एक्शन फिल्म पठान को साइन किया।

शाहरुख का यह भी कहना है कि अब से वह सिर्फ एक्शन फिल्में ही करेंगे। बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्दे पर मैंने अब तक, लव स्टोरीज, सोशल ड्रामा और बैड बॉयज जैसे कई किरदार निभाए हैं। एक्शन फिल्म करने का मौका बहुत कम मिला है। अब मैं 57 साल का हो गया हूं, इसलिए मैंने सोचा है कि मुझे अब एक्शन फिल्म्स करनी चाहिए। अगले 10 साल तक मैं एक्शन फिल्में ही करुंगा। ध्‍यान रहे कि‍ शाहरुख की एक्‍शन फ‍िल्‍म ‘पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »