Kaavaalaa Song : रजनीकांत की नई फ‍िल्‍म Jailer के पहले गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम! Youtube पर 19 घंटे में 80 लाख व्‍यूज

Kaavaalaa Song : सोशल मीडिया में इस गाने को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 14:04 IST
ख़ास बातें
  • 10 अगस्‍त को रिलीज हो रही रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर
  • मेकर्स ने फ‍िल्‍म का पहला गाना रिलीज कर दिया है
  • कावला सॉन्‍ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है

Kaavaalaa को रिलीज हुए 19 घंटे हुए हैं और अकेले यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के गाने को 80 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।

Photo Credit: Video Grab

भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार ‘रजनीकांत' (Rajinikanth) बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फ‍िल्‍म ‘जेलर' (Jailer) 10 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही है। फैंस को लंबे वक्‍त से फ‍िल्‍म का इंतजार है। 2 महीने पहले मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए फ‍िल्‍म की रिलीज डेट के बारे में बताया था। निर्देशक नेल्सन की फ‍िल्‍म ऐक्‍शन-कॉमिडी है। इसमें अनिरुद्ध ने म्‍यूजिक दिया है। गुरुवार को मेकर्स ने फ‍िल्‍म का पहला गाना 'कावला' (Kaavaalaa) रिलीज कर दिया। सोशल मीडिया में इस गाने को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। 

Kaavaalaa को रिलीज हुए 19 घंटे हुए हैं और अकेले यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के गाने को 80 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। ‘जेलर' एक तमिल फ‍िल्‍म है, जिसका बजट 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। आमतौर पर किसी भी फ‍िल्‍म का पहले टीजर या ट्रेलर रिलीज होता है, लेकिन जेलर की शुरुआत इसके गाने से हुई है। यही ट्रेंड हमने शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) में भी देखा था। ‘बेशर्म रंग' गाने पर इतना विवाद हुआ कि उसने पठान को सुर्खियों में ला दिया था। 
Advertisement

बहरहाल, 'कावला' में कुछ भी विवादित नहीं, लेकिन गाना दमदार बना है। आप तमिल भाषी ना हों, फ‍िर भी इस गाने की बीट्स थिरकने को मजबूर कर देती हैं। इसमें ‘रजनीकांत' के अलावा तमन्ना भी दिखाई देती हैं। म्‍यूजिक वीडियो में तमन्‍ना के साथ रजनीकांत भी कुछ सेकंड्स के लिए नाचते हुए दिखाई दिए हैं। आखिर में उनका चश्‍मा पहनने का स्‍टाइल सबसे शानदार है।  



कावला को आवाज दी है शिल्पा राव ने। बोल लिखे हैं अरुणराजा कामराज ने। जानी मास्टर ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। रजनीकांत की अपकमिंग फ‍िल्‍म में मोहन लाल, जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमार, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिर्ना मेनन, तमन्ना, वसंत रवि, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफर सादिक, किशोर, बिली मुरली, सुगुंथन, कराटे कार्थी जैसे कलाकार हैं। 
Advertisement

यह रजनीकांत की 169वीं फ‍िल्‍म होगी, जिसे तमिल के अलावा हिंदी व अन्‍य भाषाओं में भी रिलीज किए जाने की उम्‍मीद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.