पठान का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 300 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन

इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है और इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था

पठान का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 300 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन

यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है

ख़ास बातें
  • बॉक्स ऑफिस पर पठान लगातार रिकॉर्ड बना रही है
  • इसका दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 430 करोड़ रुपये का है
  • इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से किसी बड़ी हिट का इंतजार कर रहे बॉलीवुड को शाहरुख खान की पठान से राहत मिली है। लगभग चार वर्ष बाद शाहरुख की बड़े पर्दे पर वापसी का उनके फैन्स से जोरदार स्वागत किया है। बॉक्स ऑफिस पर पठान लगातार रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के पांचवें दिन यह फिल्म 300 करोड़ रुपये जुटाने के करीब पहुंच गई। 

एक शुरुआती अनुमान के अनुसार, देश में इसका कलेक्शन 282 करोड़ रुपये का है। अगर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ बरकरार रहती है तो यह अपने शुरुआती वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के कलेक्शन वाली पहली हिंदी फिल्म बन सकती है। इसका दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 430 करोड़ रुपये का है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है और इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।  

एडवांस बुकिंग के लिहाज से पठान ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया था। इसके फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था। इसेअब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। इसने हिंदी में रिलीज हुई KGF: Chapter 2  कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

इस फिल्म को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर ने दो दशक से भी अधिक पुरानी शाहरुख की एक अन्य हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ दिखाने का फैसला किया है। मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "ऐसा उत्साह कई वर्षों बाद देखा गया है।" मुंबई में G7 मल्टीप्लेक्स के भी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर देसाई ने बताया, "फिल्म को G7 मल्टीप्लेक्स में प्रत्येक 1,000 सीट की कैपेसिटी वाले दो थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। वीकेंड पर इसका कलेक्शन बहुत अच्छा रहा है। मेरे दूसरे थिएटर मराठा मंदिर में केवल शाहरुख की फिल्म है। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वर्षों से चल रही है और अब थिएटर में पठान भी दिखाई जाएगी।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »