Pathaan Trailer On Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर छाया पठान का ट्रेलर! खुशी से झूम उठे फैंस

पठान (Pathaan) फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
  • फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था।
  • फिल्म का ट्रेलर अब दुनिया सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर दिखा

कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी मौजूद थे।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर आजकल हर जगह छाए हुए हैं। दुनियाभर में वो फिल्म का प्रमोशन करने भी पहुंच रहे हैं। लेकिन उनकी फिल्म का ट्रेलर अब दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। पठान (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलाज होने जा रही है। ऐसे में हर जगह शाहरुख खान के चर्चे हो रहे हैं। 

पठान (Pathaan) फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब इस ट्रेलर को कल रात बुर्ज खलीफा में दिखाया गया है। इस दौरान एसआरके (SRK) भी वहां मौजूद थे। यशराज फिल्म्स ने इसका एक वीडियो Twitter पर भी शेयर किया है। इस ट्रेलर शो के दौरान किंग खान भी वहां मौजूद थे। आप भी देखें कि कैसे पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी मौजूद थे। यहां पर शाहरुख ने अपने फैंस के साथ दो बातें भी कीं। साथ ही वो अपनी फिल्म के टाइटल गाने 'झूमे जो पठान' पर भी झूमते नजर आए। इस ट्रेलर के बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाने के बाद #PathaanTraileronBurjKhalifa सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। बुर्ज खलीफा के सामने ट्रेलर शो के दौरान शाहरुख अपना सिग्नेचर पोज़ भी देते देखे गए। 

पठान (Pathaan) फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान फिल्म के साथ करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतने लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आ रही है, इसी वजह से फैंस के अंदर भी इस फिल्म के लिए हद से ज्यादा एक्साइटमेंट नजर आ रही है। पठान के अलावा किंग खान फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखेंगे और फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.