Pathaan Box Office Collection Day 7: 7वें दिन शाहरुख खान की 'पठान' पार कर गई 315 करोड़, तोड़ा KGF-2 का ये रिकॉर्ड!

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 12:35 IST
ख़ास बातें
  • पठान फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है
  • हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में 15% की गिरावट देखने को मिली
  • गुजरात जैसे राज्यों में भी फिल्म अच्छा खासा कारोबार कर रही है

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है।

Photo Credit: YouTube/ YRF Jhoome Ja Pathaan Song Screenshot

Pathaan Box Office Collection Day 7: पठान की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है और फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को फिल्म ने 21 करोड़ का कारोबार किया और इसने KGF 2 को भी पहले हफ्ते की कमाई में पीछे छोड़ दिया। हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में 15% की गिरावट देखने को मिली, बावजूद इसके फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। पठान की बॉक्स ऑफिस पर वर्तमान में क्या परफॉर्मेंस चल रही है, और पठान का सातवें दिन का कलेक्शन पूरा होने तक फिल्म ने किन और फिल्मों को पीछे छोड़ा है, इसकी पूरी जानकारी हम यहां बता रहे हैं। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत में धुआंधार कमाई कर रही है। खबरें यहां तक भी मिल रही हैं कि फैंस थियेटर में पटाखे भी जला रहे हैं। पठान की 7वें दिन की कमाई 315 करोड़ को पार कर गई। इसने KGF-2 को पीछे छोड़ दिया है और फिल्म 65 करोड़ से आगे निकल गई है। पठान की कमाई का कारवां अभी भी उसी जोश के साथ आगे बढ़ रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार, 31 जनवरी तक फिल्म ने 315 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हफ्ते के अंत तक यह 350 करोड़ को भी पार कर जाएगी। यह आंकड़ा फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए जारी किया गया है। इससे पहले KGF-2 ही ऐसी फिल्म थी जिसने पहले हफ्ते में इतनी ज्यादा कमाई की थी। लेकिन पठान ने पांचवे दिन ही इसके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

भारत में दिल्ली, यूपी और आसपास के हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में फिल्म अभी भी उसी जोश के साथ आगे बढ़ रही है। साथ ही गुजरात जैसे राज्यों में भी फिल्म अच्छा खासा कारोबार कर रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के आंकड़े बताते हैं कि पठान की ओरवसीज कमाई भी कुछ कम नहीं है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 625 करोड़ को पार कर गया है। जबकि बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार भारत में अब तक यह 328 करोड़ को पार चुकी है। 

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है। 200 करोड़ क्लब में तेजी से शामिल होने वाली फिल्मों में पठान ने KGF 2 और Baahubali 2 को भी पीछे छोड़ दिया। KGF 2 पांचवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और Baahubali 2 छठवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लेकिन पठान इस क्लब में चौथे दिन ही एंट्री कर गई थी। कुल कमाई के मामले में यह मूवी अभी कई और फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज़ और मूवी अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.