• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan Collection Day 14: दुनिया पर छा गया 'खान'! 2023 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हुई 'पठान', 14 वें दिन कमाए इतने करोड़!

Pathaan Collection Day 14: दुनिया पर छा गया 'खान'! 2023 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हुई 'पठान', 14 वें दिन कमाए इतने करोड़!

दुनियाभर में की गई अब तक की कुल कमाई में पठान 832 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है

Pathaan Collection Day 14: दुनिया पर छा गया 'खान'! 2023 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हुई 'पठान', 14 वें दिन कमाए इतने करोड़!

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

फिल्म पठान 2023 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 5वें नम्बर पर पहुंच गई है।

ख़ास बातें
  • फिल्म पठान 2023 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 5वें नम्बर पर पहुंची
  • ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 103 मिलियन डॉलर (लगभग 8.5 अरब रुपये) का कलेक्शन
  • मंगलवार को इसकी कमाई 8 करोड़ लगभग पर सिमट गई।
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान की 'पठान' बॉलीवुड के लिए हुकम का इक्का साबित हुई है। साल 2022 में जहां बड़े बड़े स्टार्स की फिल्में धूल चाटती नजर आईं, वहीं 2023 में पठान के साथ शाहरुख खान ने साल की शुरूआत जैसे परमाणु धमाके के साथ की। फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया और अभी भी पठान का कलेक्शन कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। पठान को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि धीरे-धीरे फिल्म अब कमजोर पड़ने लगी है, फिर भी मूवी अभी करोड़ों में कमा रही है। लेकिन बढ़ते कलेक्शन के साथ ये नए रिकॉर्ड भी बना रही है। आइए आपको बताते हैं कि पठान का 14वें दिन का कलेक्शन कैसा रहा। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म पठान 2023 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 5वें नम्बर पर पहुंच गई है। 2023 में रिलीज हुई सबसे बड़ी पहली पांच फिल्मों में पठान ही इकलौती हिंदी फिल्म है जो यहां तक पहुंच पाई है। पांच फिल्मों की बात करें तो, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, इनमें पहले नम्बर पर फिल्म 'फुल रीवर रेड' है जिसने 588 मिलियन डॉलर (लगभग 48 अरब रुपये) का कारोबार किया है। दूसरे नम्बर पर फिल्म 'द वेंडरिंग अर्थ 2' है जिसने 496 मिलियन डॉलर (लगभग 40 अरब रुपये) का कलेक्शन किया है। इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर 'हिडल ब्लेड' है और पांचवां नम्बर पठान ने कब्जा लिया है जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 103 मिलियन डॉलर (लगभग 8.5 अरब रुपये) का कलेक्शन कर लिया है। 

वहीं, भारत में इसके कारोबार की बात की जाए तो पठान की 14वें दिन की कमाई में 7% की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इसका अभी भी करोड़ों में कलेक्शन जारी है, लेकिन कलेक्शन अब डबल डिजिट से सिंगल डिजिट में आ गया है। 13वें दिन फिल्म जहां 10 करोड़ के लगभग कमाने में कामयाब रही थी, वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई 8 करोड़ लगभग पर सिमट गई। भारत में इसकी कमाई की बात करें तो हिंदी में फिल्म ने 430 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है और सभी भाषाओं में भारत में यह 450 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। 

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, जो एक स्क्रीन राइटर और प्रड्यूसर भी हैं, ने अपने काम का लोहा पठान के जरिए एक बार फिर से मनवा दिया है। शुरुआत में ही विवादों से दो-चार होती हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी वाली फिल्म 'पठान' उस मुकाम तक पहुंच गई है जहां तक इक्का दुक्का फिल्में ही अब तक पहुंच पाई हैं। यह तिकड़ी पहली बार एक साथ पठान में नजर आई है और फिल्म के लिए काफी लकी साबित हुई है। साथ ही फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। दोनों खान को एक साथ देखने का क्रेज भी फिल्म के लिए कहीं न कहीं मददगार साबित हुआ है। दुनियाभर में की गई अब तक की कुल कमाई में पठान 832 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और बहुत उम्मीद की जा रही है कि पठान जल्द ही 900 करोड़ कमाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »