Pathaan Box Office Collection Day 11: 'पठान' ने लूट लिया बॉलीवुड! 11वें दिन इतने करोड़ कमा बन गई सबसे बड़ी हिंदी फिल्म!

पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2023 09:28 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा भारत में 382 करोड़ को पार कर गया
  • शनिवार को फिल्म का कारोबार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी गर्म रहा
  • 10वें दिन फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 700 करोड़ के करीब पहुंच चुकी थी

पठान अपनी रिलीज के 11 दिन पूरे कर चुकी है।

Pathaan Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान के साथ वो कर दिखाया है जिसको जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म की कमाई ने एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। हालांकि इससे पहले भी पठान कई रिकॉर्ड सेट कर चुकी है और बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ भी चुकी है। भारत में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर पड़ गई है लेकिन इसका आगे बढ़ना जारी है। अब 11 वें दिन की कमाई के साथ पठान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, वो कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं। 

शाहरुख खान की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती हुई अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और कई रिकॉर्ड बना चुकी है। लेकिन 11वें दिन फिल्म ने वो कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया। इस रिकॉर्ड से पठान की सक्सेस सातवें आसमान पर पहुंच गई है। पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है जिसने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि शनिवार को फिल्म का कारोबार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी गर्म रहा और फिल्म ने 22 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें तो पठान 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। शायद SRK फैंस भी इस खबर को पाकर झूम उठेंगे। पठान के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

केजीएफ-2 और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी कई दिन पहले ही ग्रॉस कलेक्शन में पठान से हार चुकी हैं। पठान अपनी रिलीज के 11 दिन पूरे कर चुकी है। 10वें दिन फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 700 करोड़ के करीब पहुंच चुकी थी और भारत में इसने 15 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। कल फिल्म का दूसरा शनिवार था जिसके कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा भारत में 382 करोड़ को पार कर गया। आमिर खान की दंगल को इसने लाइफटाइम कलेक्शन में पछाड़ दिया है जो कि 374 करोड़ बताया जाता है। हिंदी बेल्ट के साथ ही फिल्म अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 12वें दिन, यानि आज रविवार का कलेक्शन मिलाकर फिल्म भारत में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। 

पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के अलावा फिल्म में सलमान खान भी हैं। पठान फिल्म के साथ करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। इतने लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आई है जिसका क्रेज लगातार बना हुआ है। जल्द ही किंग खान फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखेंगे और फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.