2 OTT प्‍लेटफॉर्म पर एकसाथ रिलीज हुई ‘ओपनहाइमर’, हिंदी में भी देखें, जानें डिटेल

Oppenheimer on OTT : फ‍िल्‍म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया था और अब हर कोई उनके ‘मास्‍टरपीस’ को ओटीटी पर देख सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • ओपनहाइमर अब ओटीटी पर आ गई है
  • 2023 की बड़ी हॉलीवुड फ‍िल्‍म है यह
  • रेंट पर देखी जा सकती है ओपनहाइमर

ओपनहाइमर में मुख्‍य भूमिका निभाई है अभिनेता सिलियन मर्फी ने।

साल 2023 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फ‍िल्‍मों में से एक ओपनहाइमर (Oppenheimer) एकसाथ दो ओटीटी (OTT) प्‍लेटफॉर्म्‍स पर रिलीज हो गई है। यह फ‍िल्‍म मशहूर अमेरिकी फ‍िजिसिस्‍ट ‘जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर' की बायोपिक है। दुनिया उन्‍हें पहला परमाणु बम बनाने वाले शख्‍स के रूप में जानती है। फ‍िल्‍म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया था और अब हर कोई उनके ‘मास्‍टरपीस' को ओटीटी पर देख सकता है। यह फ‍िल्‍म एमेजॉन प्राइम वीडि‍यो (Prime Video) और जी5 (Zee5) पर देखी जा सकती है।      

प्राइम वीडियो पर ओपनहाइमर के आने की जानकारी भारतीय अभिनेता वरुण धवन ने दी। 21 जुलाई को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म को आज यानी 22 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। वहां यह फ‍िल्‍म रेंट पर उपलब्‍ध है और 149 रुपये देकर देखी जा सकती है। 
 

Zee5 पर भी यह फ‍िल्‍म आज से ही देखी जा सकती है। वहां भी इसे रेंट पर लाया गया है और 169 रुपये में फ‍िल्‍म को रेंट पर लिया जा सकता है। फ‍िल्‍म और अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी पेश किया गया है। ओपनहाइमर में मुख्‍य भूमिका निभाई है अभिनेता सिलियन मर्फी ने। उनके अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और फ्लोरेंस पुघ भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
 

ओपनहाइमर का डायरेक्‍शन करने वाले क्रिस्टोफर नोलन ने कई बेहतरीन फ‍िल्‍मों का निर्माण किया है। साल 2008 में आई ‘द डार्क नाइट' इसमें पहला नाम है, जिसकी कहानी गोथम सिटी पर केंद्रित थी। उन्‍होंने 2010 में आई साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म इंसेप्‍शन, 2014 में आई इंटरस्‍टेलर, 2005 में आई बैटमैन बिगन्‍स और 2020 में आई टेनेट का निर्माण भी किया था।
Advertisement

ओपनहाइमर में दिखाया गया है कि अमेरिका के लिए पहला परमाणु बम बनाने वाला मशहूर फ‍िजिसिस्‍ट अपने ही आविष्‍कार की वजह से खुद की नजरों में गिर गया। जिस बम ने जापान में हजारों जिंदगियां तबाह कीं, उसे बनाने वाले ओपनहाइमर खुद से नफरत करने लगे थे। मेकर्स ने फ‍िल्‍म को आईमैक्‍स कैमरों से शूट किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  4. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  5. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  6. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  8. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  9. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  10. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.