• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Oppenheimer Box Office Collection Day 3: दो दिनों में 32 करोड़ कमाने वाली Oppenheimer तीसरे दिन 50 करोड़ की राह पर!

Oppenheimer Box Office Collection Day 3: दो दिनों में 32 करोड़ कमाने वाली Oppenheimer तीसरे दिन 50 करोड़ की राह पर!

ओपेनहाइमर (Oppenheimer) को क्रिस्टोफर नोलेन (Christopher Nolan) ने लिखा है, और निर्देशित भी किया है।

Oppenheimer Box Office Collection Day 3: दो दिनों में 32 करोड़ कमाने वाली Oppenheimer तीसरे दिन 50 करोड़ की राह पर!

Photo Credit: YouTube Screenshot/Universal Pictures

पहले ही दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

ख़ास बातें
  • हॉलीवुड मूवी ओपेनहाइमर (Oppenheimer) भारत में जबरदस्त कारोबार कर रही है।
  • यह परमाणु बम बनाने वाले शख्स जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी है
  • फिल्म तीसरे दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है
विज्ञापन
Oppenheimer Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड मूवी ओपेनहाइमर (Oppenheimer) भारत में जबरदस्त कारोबार कर रही है। पहले ही दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई इससे भी ज्यादा रही। जहां इसने 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तो ऐसा क्या है इस फिल्म में जो यह इतनी पसंद की जा रही है। 

Oppenheimer दरअसल परमाणु बम बनाने वाले शख्स जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर (J. Robert Oppenheimer) की जिंदगी की कहानी है। कैसे परमाणु बम तैयार किया गया और जब उसका परीक्षण किया गया तो क्या नतीजे हुए। बम बनने से पहले और बाद की घटनाओं को रोमांचक तरीके से दिखाया गया है। आज इसकी रिलीज का तीसरा दिन है। Sacnilk के अनुसार पहले दो दिनों में फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया और 31.75 करोड़ रुपये कमा डाले। देखें मूवी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर- 

Oppenheimer Box Office Collection Day 3 की बात करें तो आज यह फिल्म पिछले दो दिनों से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म तीसरे दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है और इसकी कमाई 50 करोड़ तक पहुंच सकती है। फिल्म का भारत में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है जो इसके कलेक्शन के आंकड़े भी जाहिर कर रहे हैं। Cillian Murphy ने फिल्म में J. Robert Oppenheimer का किरदार निभाया है जबकि Emily Blunt ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। 
 

ओपनेहाइमर की कहानी (Oppenheimer Story)

जैसा कि पहले बताया गया है, फिल्म में परमाणु बम का आविष्कार करने वाले J. Robert Oppenheimer की कहानी को दिखाया गया है। यह पहले परमाणु परीक्षण ट्रिनिटी के बारे में है। फिल्म में बम बनने की शुरुआत से लेकर परीक्षण के बाद तक घटनाओं को इस तरह से बांधा गया है दर्शक की नजरें इससे हट नहीं पाती हैं। दूसरे विश्व युद्ध के समय की कहानी को अपने साथ लेकर चलती ये फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी मानव निर्मित त्रासदी पर प्रकाश डालती है। हालांकि फिल्म की मूल धारा बताती है कि कैसे एक मानव इच्छा उसके ही जीवन का सर्वनाश कर सकती है।

ओपेनहाइमर (Oppenheimer) को क्रिस्टोफर नोलेन (Christopher Nolan) ने लिखा है, और निर्देशित भी किया है। यह फिल्म यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा बनाई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »