ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल की फिल्म Chup ने बनाया प्री-बुकिंग का रिकॉर्ड, 1.30 लाख टिकट सोल्ड, लेकिन नंबर-1 रही यह फ‍िल्‍म

Chup Movie : फ‍िल्‍म चुप ने गंगूबाई कठियावाड़ी (Gangubai Kahiawadi), सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) और भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) जैसी फ‍िल्‍मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 22:34 IST
ख़ास बातें
  • प्री-बुकिंग में अयान मुखर्जी की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र ने रिकॉर्ड बनाया
  • शुक्रवार के लिए लगभग 6 लाख एडवांस बुकिंग के साथ इसने तहलका मचा दिया
  • हालांकि चुप फि‍ल्‍म में कामयाबी का पता शनिवार-रविवार की कमाई से होगा

Chup Movie : नेशनल सिनेमा डे ने इशारा दिया है कि लोग फ‍िल्‍मों के टिकट की अधिक कीमतों के चलते भी सिनेमाघरों का रुख करने से कतराते हैं।

National Cinema Day : राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस पर शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में लोगों का हुजूम उमड़ा। 75 रुपये में मूवी टिकट की पेशकश ने लोगों को थिएटर्स की ओर खींचा। इसका फायदा ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra) के साथ-साथ निर्देशक आर बाल्की की थ्रिलर फ‍िल्‍म चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) को भी हुआ। एडवांस टिकट सेल के मामले में इस फ‍िल्‍म ने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha), जुगजुग जीयो (JugJugg Jeeyo) और आरआरआर (RRR) के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सनी देओल, दुलकार सलमान और श्रेया धनवंतरी जैसे सितारों से सजी इस फ‍िल्‍म ने तीन नेशनल चेन्‍स में 1.3 लाख टिकट बेचे हैं। इसकी तुलना साल की बड़ी फ‍िल्‍मों से की जाए, तो फ‍िल्‍म 83 ने 1.17 लाख टिकट, जुगजुग जियो ने 57 हजार टिकट, RRR के हिंदी वर्जन ने 1.05 लाख टिकट प्री-सोल्‍ड किए थे। फ‍िल्‍म चुप ने गंगूबाई कठियावाड़ी (Gangubai Kahiawadi), सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) और भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) जैसी फ‍िल्‍मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस प्रयोग ने इशारा दिया है कि लोग फ‍िल्‍मों के टिकट की अधिक कीमतों के चलते भी सिनेमाघरों का रुख करने से कतराते हैं। 

अगर समय-समय पर इस तरह के ऑफर पेश किए जाएं, तो मल्‍टीप्‍लेक्‍स की ओर दर्शकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो सकती है। टिकटों की प्री-बुकिंग के मामले में अयान मुखर्जी की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र ने रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए लगभग 6 लाख एडवांस बुकिंग के साथ इसने तहलका मचा दिया। इसकी तुलना बड़ी हिट फ‍िल्‍मों से की जाए, तो केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली 2 जैसी ऑल-टाइम हिट्स ने 5.15 लाख और 6.5 लाख टिकट प्री-सोल्‍ड किए थे। 

आर बाल्की की चुप फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में क्रेज बढ़ रहा है। पहले यह फ‍िल्‍म करीब 600 सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी, लेकिन बढ़ती डिमांड ने फ‍िल्‍म को 800 थिएटरों तक पहुंचा दिया। इसके मुकाबले ब्रह्मास्‍त्र 5000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हिसाब से तुलना की जाए, तो चुप को दर्शकों का काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि शनिवार और रविवार का दिन ज्‍यादा अहम है। चुप के लिए यह पहला वीकेंड होगा और राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस का ऑफर भी नहीं रहेगा। शनिवार और रविवार के कलेक्‍शन से पता चलेगा कि फ‍िल्‍म चुप कितने पानी में उतरती है।   
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.