पाकिस्तानी फिल्म के दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद अब शोएब अख्‍तर, वसीम अकरम की एक्टिंग हिट, देखें वीडियो

इस विज्ञापन में वसीम अकरम और शोएब अख्तर नजर आ रहे हैं। एकगेम शो जिसका नाम 'जियो खेलो पाकिस्तान' है, उसके लिए यह विज्ञापन बनाया गया था। विज्ञापन में क्रिकटरों का अभिनय उन्‍हें इंटरनेट पर 5 साल बाद भी सुर्खियों में ला रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 19:57 IST
ख़ास बातें
  • 5 साल पुराना एक वीडियो फ‍िर सुर्खियों में है
  • इसमें शोएब और वसीम अकरम नजर आ रहे हैं
  • ऐड पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कुछ लिख रहे हैं

विज्ञापन में उनकी एक्टिंग को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट लिख रहे हैं।

Photo Credit: Video Grab

पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍म ‘द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' (the legend of maula jatt) ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है। अरसे बाद कोई पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍म इस कदर सुर्खियों में है कि उस पर पूरी दुनिया में आर्टिकल लिखे जा रहे हैं। अभिनेता फवाद खान के अभिनय की तारीफ हो रही है। हालांकि फवाद खान अकेले नहीं हैं, जिन्‍होंने सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक फैंस के बीच ‘जलजला' क्रिएट किया हुआ है। सुर्खियों में पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और शोएब अख्तर भी हैं। रविवार को टी 20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत और पाकिस्‍तान आमने-सामने होंगे। इससे पहले सोशल मीडिया में साल 2017 के एक विज्ञापन ने लोगों को हंसने का मौका दे दिया है। 

इस विज्ञापन में वसीम अकरम और शोएब अख्तर नजर आ रहे हैं। एकगेम शो जिसका नाम 'जियो खेलो पाकिस्तान' है, उसके लिए यह विज्ञापन बनाया गया था। विज्ञापन में क्रिकटरों का अभिनय उन्‍हें इंटरनेट पर 5 साल बाद भी सुर्खियों में ला रहा है। लोग इस विज्ञापन को देखकर खुश हो रहे हैं और अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। 
Advertisement
 

प्रोमो विज्ञापन में दिखाया गया है कि अकरम और अख्तर एक मोटरसाइकिल को लेकर आपस में भिड़ते हैं। विज्ञापन में उनकी एक्टिंग को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट लिख रहे हैं। इंडियन फैंस के बीच भी बहस हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा कि वह दोनों क्रिकटरों को पहचान ही नहीं पाए। गौर से देखने पर शोएब तो पहचान में आते हैं, पर वसीम अकरम फ‍िर भी समझ नहीं आते। एक यूजर ने तो यह लिख दिया कि दोनों गेंदबाजी से अभियन ज्‍यादा अच्‍छा करते हैं। 
Advertisement

बहरहाल, बात करें फ‍िल्‍म ‘द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' की, तो फ‍िल्‍म को पाकिस्तान के अलावा दूनियाभर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस कर लिया। अकेले पाकिस्तान में ही इसकी पहले वीकेंड की कमाई 11.3 करोड़ रुपये थी। अमेरिका में फिल्म ने 6.3 करोड़ रुपये कमाए, तो इंग्लैंड में 7.8 करोड़ रुपये जुटाए। पाकिस्तान के बाद फिल्म को जिस देश में दूसरा सबसे बड़ा रेस्पोन्स मिला, वो था दुबई। अकेले दुबई में फिल्म ने 11.26 करोड़ रुपये कमाए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.