Latest OTT Release October: इस हफ्ते पर OTT पर देखें हॉरर, मिस्ट्री से भरपूर Kaala Paani, King of Kotha जैसी ये फिल्में

The Conference एक थ्रिलर मूवी है जिसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • OTT प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की रोचक फिल्में देखें इस हफ्ते
  • मोना सिंह की काली पानी भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध
  • The Fall of the House of Usher को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है

The Fall of the House of Usher को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Photo Credit: Netflix

अक्टूबर खत्म होने को है और त्यौहारी सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में आप अगर मनोरंजन के लिए कुछ अच्छा कंटेंट ढूंढ रहे हैं तो कई OTT प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की रोचक फिल्में इस हफ्ते आ चुकी हैं। तो इस वीकेंड पर आप इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। लिस्ट में कई फ्रेश कंटेंट वाली मूवी शामिल हैं जिनमें मोना सिंह की काली पानी, माइक फ्लानागन की दी फाल ऑफ दी हाउस ऑफ अशर जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट रिलीज के बारे में। 

काला पानी
मोना सिंह स्टारर काला पानी Netflix पर रिलीज हो चुकी है। अंडमान और निकोबार आइलैंड आधारित यह कहानी है जहां पर एक टूरिस्ट का ग्रुप पहुंचता है। ये सब एक फेस्टिवल के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन ये सभी इस आइलैंड पर फंस जाते हैं और इनकी जान के लाले पड़ जाते हैं। साथ ही काला पानी जेल से भी इसका संबंध है। लेकिन इसमें बड़ा रहस्य है। मूवी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

परमानेंट रूममेट्स सीजन 3
यह सीरीज Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। निधि सिंह और सुमित व्यास के अभिनय से सजी ये फिल्म सीरीज की तीसरी किश्त है। मूवी में दिखाया गया है कि तान्या और मिकेश 7 साल बाद भी एक साथ ही रह रहे हैं। लेकिन अब इनके सामने नई चुनौतियां हैं। इस बीच परेशान होकर तान्या कनाडा जाने का फैसला ले लेती है। और वहां से जिंदगी की एक नई शुरुआत करना चाहती है। वहीं, मिकेश तान्या की बात से सहमत नहीं है और वह भारत में रहना चाहता है। इसी उलझन में दोनों जूझते दिखाए गए हैं। 

दी फॉल ऑफ दी हाउस ऑफ अशर
The Fall of the House of Usher को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म में मेडलाइन और रॉडरिक अशर Fortunato फार्मा को एक बड़े कॉर्पोरेट में तब्दील कर देते हैं। हालांकि इसमें इन्होंने कई गलत तरीके इस्तेमाल किए। लेकिन यहां पर ट्विस्ट तब आता है जब उनकी गुजरी जिंदगी से वरना नाम की महिला फिर वर्तमान में लौट आती है। जिसके बाद अशर हाउस में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 12 अक्टूबर को रिलीज किया जा चुका है। 

Advertisement
किंग ऑफ कोठा
किंग ऑफ कोठा में दलकीर सलमान का मुख्य भूमिका में हैं जिनके किरदार का नाम राजू है। फिल्म को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है। राजू अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक खूंखार गुंडा बना है जो पावर का भूखा है। उसके एरिया का नाम कोठा है जहां उसी का राज चलता है। लेकिन कोठा में फिर कुछ ऐसा घटता है कि राजू को उसे हमेशा के लिए छोड़ना पड़ जाता है। फिल्म में कोठा के युवाओं को नार्कोटिक्स के चंगुल से छुड़ाने की मुहिम को दिखाया गया है जिसमें एक्शन का भरपूर डोज है। 

दी कॉन्फ्रेंस
Advertisement
The Conference एक थ्रिलर मूवी है जिसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म में म्यूनिसिपल कर्मचारियों का एक ग्रुप दिखाया गया है जिनकी जिंदगी पर बन आती है। ये सभी एक रिसॉर्ट पर अपनी कामयाबी का जश्न मनाने गए होते हैं लेकिन वहां एक मास्क लगा शख्स इन पर लगातार नजर रख रहा है। एक-एक करके वह इनको वहशी तरीके से मारने लगता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  2. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  7. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  8. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  9. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.