Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 23 जून को इस OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही है रिलीज

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan OTT Release: 'किसी का भाई किसी की जान' को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। विदेशों में यह 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई था, यानि कि कुल मिलाकर मूवी को 5700 स्क्रीन्स मिली थी।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 23 जून को Zee5 पर रिलीज होगी
  • इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी सलमान खान स्टारर फिल्म
  • सलमान के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला भी मौजूद हैं

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan OTT Release: अप्रैल में रिलीज हुई थी KKBKKJ

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan OTT Release: अप्रैल में बॉलीवुड के सुपस्टार, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज हुई थी। फिल्म बड़े पर्दे खासा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन यदि आप इसे सिनेमाहॉल में नहीं देख पाए थे, तो आपके पास इसे घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म पर देखने का मौका है। सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan के OTT रिलीज की तारीख और फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, इसकी जानकारी दी है।

सलमान खान ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 23 जून के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो रही है। ये निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा मौका है, जो फिल्म को सिनेमाघरों में देख नहीं सके थे।
 

सलमान खान ने इंस्टाग्राम में पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक्शन, ड्रामा और रोमांस से पैक्ड #KisiKaBhaiKisiKiJaan देखें, 23 जून को Zee5 में वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर।"

'किसी का भाई किसी की जान' को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। विदेशों में यह 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई था, यानि कि कुल मिलाकर मूवी को 5700 स्क्रीन्स मिली थी। फिल्म से फरवरी में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट मूवी पठान की तरह उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी।
Advertisement

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को फहद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.