KBC 14 : एक्‍सपर्ट के गलत जवाब से 6.40 लाख रुपये हारा 10 साल का बच्‍चा, जानें अमिताभ का रिएक्‍शन

केबीसी के जूनियर प्रतियोगी ने सवाल का जवाब पाने के लिए ली एक्‍सपर्ट की मदद, लेकिन वह रकम नहीं जीत पाए।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • केबीसी 14 में 10 साल के दिवित भार्गव हॉट सीट पर नजर आए
  • दिवित शो में खेलते हुए 6,40,000 रुपये के सवाल पर अटक गए
  • दिवित भार्गव ने एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह की मदद ली, पर नहीं मिली कामयाबी

कौन बनेगा करोड़पति में 10 साल के दिवित भार्गव ने एक्सपर्ट की सलाह ली, लेकिन जवाब गलत निकला।

Kaun Banega Crorepati 14 : सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों का मनोरंजन कर रहा है। नए-नए प्रतियोगी इस शो में आ रहे हैं और सवालों के सही जवाब देकर रकम जीत रहे हैं। कंटेस्टेंट्स किसी सवाल का जवाब देने में अटक जाते हैं, तो उनके पास चार ऑप्शन होते हैं। उनमें से एक ऑप्‍शन एक्सपर्ट की सलाह का भी होता है। लंबे वक्‍त से ऐसा देखा गया है कि शो में एक्सपर्ट की मदद से कंटेस्टेंट ने बड़ी रकम अपने नाम की है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ।

कुछ हफ्तों से इस शो में जूनियर प्रतियोगियों का स्वागत किया जा रहा है। कई बच्चे  शो में अब तक लाखों रुपये जीतकर जा चुके हैं। केबीसी के बीते एपिसोड में भी एक 10 साल के बच्चे दिवित भार्गव हॉट सीट पर नजर आए। वह गेम में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए काफी आगे निकल गए थे। फिर एक ऐसा सवाल आया जहां दिवित आकर अटक गए। यह सवाल था 6 लाख 40 हजार रुपये का था। 

सवाल का जवाब देने में द‍िवित कन्‍फ्यूज्ड दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उनके पास एक ऑप्शन था कि वह एक्सपर्ट की मदद ले सकते थे। दिवित ने वही किया, उन्होंने एक्सपर्ट की मदद ली। एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह को बुलाया गया। दिवित भार्गव को विश्वास था कि वह सृजन पाल की मदद से मिले जवाब के जरिए रकम जीत पाएंगे। लेकिन सृजन पाल द्वारा बताया गया जवाब गलत साबित हुआ और दिवित 6 लाख रुपये हार गए। वह स‍िर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर अपने घर लौटे।

सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सलाहकार रह चुके हैं। साथ ही वैज्ञानिक और लेखक भी हैं। केबीसी में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक्सपर्ट का जवाब गलत निकला हो। यहां तक कि बिग बी ने भी कहा कि ऐसा उन्होंने पहली बार देखा है, जब किसी एक्सपर्ट ने गलत जवाब दिया हो।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.