कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर की नई फिल्म 'वैक्सीन वॉर' जल्द होगी रिलीज 

कश्मीर फाइल्स को काफी पसंद किया गया था। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, इसे लेकर कुछ विवाद भी हुआ था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 12:55 IST
ख़ास बातें
  • यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी
  • कश्मीर फाइल्स को काफी पसंद किया गया था
  • इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था

यह देश की पहली बायो-साइंस फिल्म बताई जा रही है

पिछले वर्ष वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म 'Kashmir Files' की जोरदार सफलता के बाद इसके डायरेक्टर Vivek Ranjan Agnihotri की नई फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसे 'वैक्सीन वॉर' का टाइटल दिया गया है। यह देश की पहली बायो-साइंस फिल्म बताई जा रही है। 

इसे 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। विवेक ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया, "प्रिय दोस्तों, आपकी फिल्म #वैक्सीन वॉर #एक वास्तविक कहानी को दुनिया भर में 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। कृपया हमें शुभकामना दें।" कश्मीर फाइल्स को काफी पसंद किया गया था। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, इसे लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। पिछले वर्ष नवंबर में विवेक ने अपनी नई फिल्म वैक्सीन वॉर की घोषणा की थी। इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें कोरोना से निपटने के लिए भारतीय बायो साइंटिस्ट्स की स्वदेशी वैक्सीन बनाने की कोशिशों को दिखाया जाएगा। कोरोना के दौरान लॉकडाउन के कारण कश्मीर फाइल्स को टाले जाने पर विवेक ने वैक्सीन वॉर की कहानी तैयार करनी शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों की मदद ली थी जिन्होंने देश में कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाई थी। 
Advertisement

हाल ही में विवेक ने अपनी आगामी फिल्म के अंतिम चरण की शुरुआत की जानकारी दी थी। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है, "रिसर्च के दौरान हमने यह समझा कि कैसे इन साइंटिस्ट्स ने देश के खिलाफ एक युद्ध का सामना किया था और सबसे जल्द, सबसे सस्ती और सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाने में सफलता पाई थी। मुझे लगा कि इस कहानी को सभी को बताया जाना चाहिए जिससे प्रत्येक भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके।" 

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन और पल्लवी जोशी की मुख्य भूमिकाएं हैं। कश्मीर फाइल्स पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था। असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश मिला था। कश्मीर में आतंकवाद के दौर में कश्मीरी पंडितों को पलायन के लिए मजबूर करने के विषय पर बनी कश्मीर फाइल्स को विदेश में भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार कहे जाने वाले ऑस्कर्स में यह देश की ओर से भेजी जाने वाली फिल्म नहीं बन सकी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.