• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • गुंजन सिन्‍हा और तेजस वर्मा ने जीता Jhalak Dikhhla Jaa 10 का खिताब, ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

गुंजन सिन्‍हा और तेजस वर्मा ने जीता Jhalak Dikhhla Jaa 10 का खिताब, ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winer : गुंजन सिन्‍हा अभी सिर्फ 8 साल की हैं। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत लिया है।

गुंजन सिन्‍हा और तेजस वर्मा ने जीता Jhalak Dikhhla Jaa 10 का खिताब, ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

उन्‍होंने सभी को इस कॉम्पटीशन में पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी उड़ा ली। दोनों ने ट्रॉफी के साथ ही शो के लिए रखी गई प्राइज मनी को भी अपने नाम किया।

ख़ास बातें
  • दोनों ने ट्रॉफी के साथ ही जीती 20 लाख रुपये प्राइज मनी
  • 8 साल की गुंजन ने जीता सब का दिल
  • तेजस के डांस के आगे सब पड़े फीके
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner : झलक दिखला जा सीजन 10 को उसके विजेता मिल गए हैं। गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा की जोड़ी ने यह ट्रॉफी अपने नाम करा ली है। इस शो में कई कलाकारों ने हिस्सा लिया था, लेकिन गुंजन और तेजस के डांस के आगे सभी बड़े कंटेस्टेंट ने अपने घुटने टेक दिए। कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाला शो (Jhalak dikhhla jaa 10) ने अब अपने फिनाले तक का सफर तय कर लिया है। कई बड़े कलाकारों ने शो में हिस्सा लिया था और धीरे- धीरे सभी इस रेस में पीछे छूटते गए। 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा ने शो जीत लिया है।

ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख प्राइज मनी  

इस शो में निया शर्मा, रुबीना दिलैक, नीति टेलर, फैजल शेख जैसे कई डांस कलाकारों ने हिस्सा लिया था। सभी ने अपनी बेस्‍ट परफॉर्मेंस देते हुए दर्शकों और जजों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन गुंजन और तेजस का जादू ऐसा चला कि उन्‍होंने सभी को इस कॉम्पटीशन में पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी उड़ा ली। दोनों बच्चों ने ट्रॉफी के साथ ही शो के लिए रखी गई प्राइज  मनी को भी अपने नाम करा लिया।
 
8 साल की गुंजन ने जीता सब का दिल

शो की विजेता गुंजन सिन्‍हा अभी सिर्फ 8 साल की हैं। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत लिया है। आप सभी ने गुंजन को पहले भी अपने डांस का जादू चलाते हुए ‘डांस दीवाने' के सीजन 3 में देखा होगा। गुंजन ने डांस दीवाने में भी अपनी दमदार परफॉरमेंस से दर्शकों और जजों को अपना बना लिया था।

तेजस के डांस से सब पड़े फीके!

तेजस वर्मा ने भी 12 साल की उम्र में जिस तरह की परफॉरमेंस दी है वो वाकई तारीफ के योग्य हैं। इतनी छोटी सी उम्र में ही तेजस Jhalak dikhhla jaa 10 की ट्रॉफी अपने नाम कराने का दम रखते हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से ना केवल दर्शकों, बल्कि शो के जजों को भी दीवाना कर दिया। तेजस 4 साल की उम्र से ही कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि तेजस ने सबसे पहले शो Boogie Woogie से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई और शोज में भी नजर आए। शो ‘हाय फीवर' में वह रनअप तक पहुंच कर बाहर हो गए थे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »