‘अवतार 2’ ने रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी किया कमाल का प्रदर्शन, जानें फिल्म के 14वें दिन की कमाई

Avatar 2 Box office Collection Day 14: Avatar 2 रिलीज के पहले दिन से अभी तक दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म देखने वाले अवतार 2 के वीएफएक्स, स्पेश्ल इफेक्ट, इसका बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 13:46 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है
  • 16 दिसंबर को रिलीज हुई अवतार 2 दो हफ्तों से शानदार प्रदर्शन कर रही है
  • फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा सबसे तेजी से पार किया है

फिल्म अवतार 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। फिल्म लगातार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन क साथ शानदार कमाई कर रही है।

Avatar 2 Box office Collection Day 14:  जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म रिलीज के पहले दिन से अभी तक दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म देखने वाले अवतार 2 की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। फिल्म  अपने वीएफएक्स, स्पेश्ल इफेक्ट,  बैकग्राउंड स्कोर और अपनी कहानी से दर्शकों को सिनेमाघरों से बांध रही है। यहीं वजह है की फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा सबसे तेजी से पार किया है, और ये अभी भी दुनिया भर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
 
16 दिसंबर को रिलीज हुआ अवतार का ये सीक्वल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और एक के बाद एक सफलता के नये रिकॉर्ड्स बनाता जा रहा है। फिल्म ने अपने 14वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं आने वाले वीकेंड पर इसके कमाई के आंकड़ों में और तेजी आने के आसार हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स सभी से सराहना मिल रही है।
Advertisement
 
फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अवतार: द वे ऑफ वॉटर के रिलीज से पहले कहा था की फिल्म को प्रॉफिट कमाने के लिए 2 बिलियन डॉलर की कमाई करनी होगी। वहीं भारत में इसकी कमाई के आंकड़ों को देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के केवल 10 दिन में तकरीबन 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म के 29 दिसंबर को भारत में लगभग 8 से 10 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस तरह की जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने भारत और वर्ल्डवाइट लेवल कलेक्शन पर जोरदार दबदबा बना रखा है।

साल 2009 में जब जेम्स कैमरून की अवतार रिलीज की गई थी तो इस फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से सब को हैरान कर दिया था। अब इसके 13 साल बाद इसके सीक्वल अवतार: द वे ऑफ वॉटर को भारत में 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.