• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • IND vs BAN T20 Live: भारत बनाम बांग्लादेश T 20 वर्ल्ड कप मैच आज कब, कहां, कैसे देखें लाइव, बारिश का भी साया

IND vs BAN T20 Live: भारत बनाम बांग्लादेश T-20 वर्ल्ड कप मैच आज कब, कहां, कैसे देखें लाइव, बारिश का भी साया

IND vs BAN T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

IND vs BAN T20 Live: भारत बनाम बांग्लादेश T-20 वर्ल्ड कप मैच आज कब, कहां, कैसे देखें लाइव, बारिश का भी साया

IND vs BAN T20 मैच का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • IND vs BAN T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।
  • My Jio App पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
  • Airtel के कस्टमर्स Airtel Xtream App पर भी देख सकते हैं लाइव मैच।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और बांग्लादेश का मुकाबला होने जा रहा है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना चौथा मैच खेलने जा रही है। दोनों टीमों के टी20 इतिहास की बात करें तो अब तक दोनों के बीच 11 मैच हुए हैं जिसमें भारत ने 10 मुकाबले जीते हैं और एक जीत बांग्लादेश ने हासिल की है। आज का मैच भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के मकसद से उतरेगी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है और एक में हार। टीम के पास 4 पॉइंट्स हैं और ग्रुप 2 टेबल में यह दूसरे नम्बर पर है। पिछले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने हरा दिया था। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास पांच अंक हैं और वह ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। ग्रुप 2 में से पांच टीमें ऐसी हैं जो सेमीफाइनल की रेस में हैं। ऐसे में टीम इंडिया आज अपनी राह को और आसान करने के मकसद से उतरेगी। मैच पर बादलों का साया भी रहेगा, संभावना है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। 
 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टी20 इतिहास को देखें तो टीम इंडिया आज भी बांग्लादेश को शिकस्त दे सकती है। ऐेसे में टीम सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदार बन जाएगी। उसके अलावा मैच जीतना इसलिए भी मायने रखता है कि जीतने वाली टीम ग्रुप 2 में टॉप पर पहुंच जाएगी। इस लिहाज से मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

IND vs BAN T20 मैच कब, कहां, कितने बजे से खेला जाएगा?

IND vs BAN T20 मैच आज यानि 2 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा और टॉस 1 बजे किया जाएगा। 
 

IND vs BAN T20 वर्ल्ड कप मैच को कैसे देखें लाइव?

IND vs BAN T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी, इंग्लिश के साथ विभिन्न भाषाओं में आप इसकी कमेंट्री सुन सकते हैं। इसके अलावा आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से भी देख सकते हैं। आप इस मैच का लाइव स्ट्रीम Disney Plus Hotstar पर भी देख सकते हैं। 
 

भारत बनाम बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप मैच को फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके पास जियो नेटवर्क है तो My Jio App पर भी इस मैच को देखा जा सकता है। ऐप में लाइव टीवी चैनल पर जाकर स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर आप इसे देख सकते हैं। इसी तरह Airtel के कस्टमर्स Airtel Xtream App पर जाकर लाइव टीवी चैनल के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स पर मैच का मजा ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »