• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Ganapath Release Date: इस दिन रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'गणपत', देखें टीजर वीडियो

Ganapath Release Date: इस दिन रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'गणपत', देखें टीजर वीडियो

फिल्म Baaghi के तीनों पार्ट्स में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखे थे, जिससे उन्होंने अपने लिए एक्शन हीरो का फेम हासिल किया था और फिल्म 'गणपत' में भी उनसे धमाकेदार एक्शन की उम्मीद की जा रही है।

Ganapath Release Date: इस दिन रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'गणपत', देखें टीजर वीडियो

Photo Credit: Screengrab Instagram (@pooja_ent)

इस साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी Ganapath

ख़ास बातें
  • गणपत 20 अक्टूबर, 2023 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी
  • हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी फिल्म
  • टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं
विज्ञापन
Ganapath Release Date: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' (Ganapath) की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मुख्य भूमिका निभा रहे दोनों एक्टर्स ने Ganapath का टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे यह भी पुष्टि होती है कि फिल्म दशहरे के दिन, 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म Ganapath की रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी Ganapath का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर में टाइगर का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलता है। वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने खुलासा किया कि गणपत 20 अक्टूबर, 2023 को दशहरे के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज होगी।
 
वीडियो में टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। इसके कोई शक नहीं कि टाइगर के फैंस को उनका मस्कुलर लुक बहुत पसंद आने वाला है। इसमें टाइगर की मोटी बाइसेप्स और फटी हुई अंडर शर्ट से एब्स दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं।

फिल्म Baaghi के तीनों पार्ट्स में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखे थे, जिससे उन्होंने अपने लिए एक्शन हीरो का फेम हासिल किया था और फिल्म 'गणपत' में भी उनसे धमाकेदार एक्शन की उम्मीद की जा रही है और टीजर देखकर कहीं न कहीं यह उम्मीद सच होती दिख रही है। 

फिल्म दो भागों में बनेगी। यह पहला पार्ट होगा, जो दशहरा पर रिलीज हो रहा है। हालांकि, फिलहाल दूसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। Ganapath हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »