Netflix के सेट पर हुआ ड्रोन हादसा, शूटिंग के दौरान पॉपुलर एक्टर हुआ घायल

रिपोर्ट बताती है कि एक्टर के मैनेजर का कहना है कि उन्हें लगी चोटें बेहद गंभीर है, जिसके लिए उन्होंने "गंभीर विकृति" शब्द का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 09:25 IST
ख़ास बातें
  • Kai Ko नाम के जाने-माने अभिनेता के चेहरे से टकराया ड्रोन
  • इस हादसे में एक्टर के चेहरे पर आईं गंभीर चोटें
  • प्रोडक्शन टीम ने घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है
आजकल फिल्मों को शूट करने के लिए भी बड़े-बड़े एडवांस ड्रोन का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या होगा अगर यही ड्रोन एक्टर या अन्य क्रू के लिए मुसिबत बन जाए? इसी तरह की एक घटना नेटफ्लिक्स के शूट के दौरान हुई, जहां एक हाई-प्रोफाइल ताइवानी अभिनेता बुरी तरह घायल हो गया। इसकी वजह थी एक कैमरा ड्रोन का एक्टर के चेहरे से टकराना, जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं।

Variety की रिपोर्ट के अनुसार, Netflix के एक सेट पर शूट के दौरान एक कैमरा ड्रोन काई को (Kai Ko) नाम के जाने-माने अभिनेता के चेहरे से टकरा गया, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यदि आप इस हादसे की गंभीरता का अनुमान लगाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कैमरा ड्रोन साइज में काफी बड़े होते हैं और इनके रोटरी ब्लेड काफी शार्प होते हैं।

रिपोर्ट बताती है कि एक्टर के मैनेजर का कहना है कि उन्हें लगी चोटें बेहद गंभीर है, जिसके लिए उन्होंने "गंभीर विकृति" शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्टर की चीकबोन में कथित तौर पर करीब 30 टांके आए हैं। दुर्घटना पिछले साल 27 दिसंबर को हुई थी, लेकिन मीडिया में यह अब रिपोर्ट की गई है। 

बताया जा रहा था कि शूट सिंगापुर के MM2 Asia और ताइवान के Good Films Production द्वारा निर्मित एजेंट फ्रॉम एबव (Agent From Above) नाम की सीरीज का था, जो एक चीनी भाषा की फंतासी सीरीज है।
Advertisement

शो के निर्माताओं ने Variety को बताया कि क्रू ने काम फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन एक्टर अभी तक सेट पर नहीं लौटे हैं क्योंकि उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए अधिक समय दिया जा रहा है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि प्रोडक्शन द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि चालक दल मानक सुरक्षा दिशानिर्देशों के भीतर कैमरे से लैस ड्रोन का उपयोग कर रहा था और कहा कि ड्रोन के प्रोपेलर ब्लेड "एक सुरक्षात्मक परत द्वारा ढके थे और इनमें कोई विस्फोट नहीं हुआ और न ही ब्लेड बिखरे थे।"

इसमें कहा गया है कि "हमें बेहद अफसोस है कि दुर्घटना हुई और काई के गालों पर चोटें आईं। काई को तुरंत चिकित्सा प्रदान की गई, और उनकी टैलेंट मैनेजमेंट टीम ने उनके लिए माइक्रो-स्टिचिंग की भी व्यवस्था की।”
Advertisement

प्रोडक्शन टीम ने घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन के इस्तेमाल से किया गया शूट इतना गलत कैसे हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Agent from above, drone, drone accident
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.