Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!

रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar’ थिएटर्स में धमाल मचा रही है और अब इसका OTT प्रीमियर भी करीब बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को जनवरी 2026 में Netflix पर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Dhurandhar का OTT प्रीमियर reportedly जनवरी 2026 में
  • Netflix पर आने की चर्चाएं तेज, ऑफिशियल पुष्टि बाकी
  • रणवीर सिंह की फिल्म ने 130 करोड़ पार किए

Photo Credit: Netflix

थिएटर्स में रिलीज होते ही रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar' ने बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार पकड़ ली है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इसने लगभग 130 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन निकालकर 2025 की बड़ी ओपनिंग्स में जगह बना ली। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फिल्म जितनी चर्चा सिनेमाघरों में कर रही है, उतनी ही हलचल इसके OTT प्रीमियर को लेकर भी है।

सिनेमा हॉल जाने का टाइम न निकाल पाने वाले लोग पहले से ही सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि “धुरंधर OTT पर कब आएगी?” थिएटर रन के बीच ही फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। OTTplay की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म को Netflix पर लाया जा सकता है। अनुमानित डेट 30 जनवरी 2026 बताई जा रही है। यह डेट फिलहाल इंटरनल रिपोर्ट्स पर आधारित है, मेकर्स ने अभी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

Advertisement

‘Dhurandhar' की कहानी एक रहस्यमयी ट्रैवलर से शुरू होती है, जो पाकिस्तान के कराची में दाखिल होता है। शुरुआत में वह अकेला शख्स लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह पता चलता है कि उसका मिशन कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ना है। फिल्म स्पाई-एक्शन जॉनर में हिंसा, इमोशंस और ग्रे-शेड कैरेक्टर्स की लेयरिंग को थोड़ा अलग अंदाज में पेश करती है।

कास्ट इस फिल्म की एक बड़ी USP है। मुख्य कलाकारों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन शामिल हैं।

रिलीज के चार दिनों में ही 130 करोड़ रुयये से ज्यादा की कमाई फिल्म की शुरुआती पकड़ को दिखाती है। स्पाई यूनिवर्स में इससे पहले कई फिल्में आई हैं, लेकिन ‘धुरंधर' को लेकर उम्मीदें ज्यादा इसलिए भी थीं क्योंकि इसमें एक बड़े-स्केल की सिनेमैटिक ट्रीटमेंट दी गई है।

Advertisement

Dhurandhar OTT पर कब रिलीज होगी?

रिपोर्ट के अनुसार, ‘Dhurandhar' को 30 जनवरी 2026 को Netflix पर लाया जा सकता है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Dhurandhar किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी?

फिलहाल अनुमान है कि फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी। OTTplay ने यह जानकारी अपनी रिपोर्ट में दी है।

Dhurandhar की कहानी किस बारे में है?

फिल्म एक रहस्यमयी ट्रैवलर की कहानी दिखाती है, जो कराची के ISI–अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से खत्म करने के मिशन पर निकलता है।

Advertisement

Dhurandhar में कौन-कौन से अभिनेता नजर आते हैं?

कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं।

Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

रिलीज के शुरुआती चार दिनों में फिल्म लगभग 130 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन निकाल चुकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.