Cinema Lovers Day 2024: आज 4 हजार से ज्यादा मूवी हॉल में मिलेगी सिर्फ 99 रुपये में टिकट

Cinema Lovers Day 2024: आज भारत में Cinema Lovers Day मनाया जा रहा है। आज के दिन देशभर के करीब 4,000 स्क्रीन्स पर लगने वाली फिल्मों के टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2024 08:49 IST
ख़ास बातें
  • आज भारत में Cinema Lovers Day मनाया जा रहा है
  • करीब 4,000 स्क्रीन्स पर फिल्मों के टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेंगे
  • इस पहल में PVR, INOX, Cinepolis, Mirag जैसे कई बड़े सिनेमा हॉल शामिल हैं

Cinema Lovers Day 2024: आज के दिन देशभर के करीब 4,000 स्क्रीन्स पर लगने वाली फिल्मों के टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेंगे।

Cinema Lovers Day 2024: मूवी लवर्स के लिए आज, 31 मई का दिन रोमांचक होने जा रहा है, क्योंकि आज भारत में Cinema Lovers Day मनाया जा रहा है। आज भारत भर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के टिकट सिर्फ 99 रुपये में उपलब्ध होंगे। यह पहल मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) द्वारा शुरू की गई है, जिसमें PVR, INOX, Cinepolis, Mirag और Delite जैसे कई बड़े सिनेमा हॉल शामिल हैं। यह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है कि वे अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद इतने कम दाम में ले सकते हैं। चाहे आप नई रिलीज देखना चाहते हों या पुरानी क्लासिक का मजा लेना चाहते हों, यह आपके लिए एकदम सही मौका है।

आज भारत में Cinema Lovers Day मनाया जा रहा है। आज के दिन देशभर के करीब 4,000 स्क्रीन्स पर लगने वाली फिल्मों के टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेंगे। इस पहल को मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि MAI हालिया फिल्मों की सुस्त परफॉर्मेंस की भरपाई करना चाह रहा है। पिछले कुछ महीनों में हिंदी, अंग्रेजी और कुछ रीजनल मूवीज ने बड़े पर्दे पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया। हालांकि, आज के दिन एसोसिएशन को अच्छी कमाई की उम्मीद रहेगी।
 

यह पहल निश्चित रूप से उन लोगों को आकर्षित करेगी जो सिनेमा के दीवाने हैं, खासकर छात्रों और युवाओं को। MAI ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा, "यह विशेष अवसर सभी उम्र के दर्शकों को सिनेमाई आनंद के एक दिन के लिए एक साथ लाता है, जो पिछले साल और इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की अविश्वसनीय सफलता का जश्न मनाता है। यह इस सफलता में योगदान देने वाले सभी फिल्म दर्शकों को हार्दिक "धन्यवाद" है और उन लोगों के लिए एक खुला निमंत्रण है जो अभी तक अपने स्थानीय सिनेमा में नहीं लौटे हैं।"

आज दर्शक "Gangs of Godavari," "Mr and Mrs Mahi," "Chotta Bheem and the Curse of Damyaan" और "Haikyuu the Dumpster Battle" जैसी नई रिलीज को डिस्काउंटेड कीमत पर देख सकते हैं। यदि आप भी आज के दिन सिनेमाघर में फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:-
  • यह ऑफर केवल 31 मई 2024 को ही मान्य है।
  • यह ऑफर सभी फिल्मों पर लागू होता है, जिसमें नई रिलीज और पुरानी फिल्में दोनों शामिल हैं।
  • आप अपनी टिकट मल्टीप्लेक्स की आधिकारिक वेबसाइट या BookMyShow, PayTM, Amazon Pay आदि से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
  • इस ऑफर में IMAX और रिक्लाइनर जैसी प्रीमियम सीट्स शामिल नहीं हैं।
  • ध्यान रखें कि ₹99 की कीमत में सुविधा शुल्क और जीएसटी शामिल नहीं है. जो आमतौर पर ऑनलाइन बुकिंग के दौरान जोड़ा जाता है।
  • सीधे सिनेमा काउंटर पर टिकट खरीदकर इन शुल्कों से बचा जा सकता है।
  • यह सलाह दी जाती है कि आप पहले से टिकट बुक कर लें, क्योंकि कुछ शो जल्दी बुक हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.