ऑस्कर में जा रही भारतीय फिल्म Chhello Show को 95 रुपये में देखने का मौका

मार्केटिंग के एक नए तरीके के तौर पर 95 थिएटर्स में गुरुवार को दिखाए जाने वाले फिल्म के प्रीव्यू के लिए 95 रुपये की टिकट रखी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार को दिखाए जाने वाले फिल्म के प्रीव्यू के लिए 95 रुपये की टिकट रखी
  • छेल्लो शो एक गुजराती शब्‍द है, जिसका मतलब होता है आखिरी शो
  • ऑस्कर्स अवॉर्ड को अगले वर्ष मार्च में आयोजित किया जाएगा

छेल्लो शो ने ऑस्‍कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल कई बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है

दुनिया के प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय फिल्म Chhello Show को इस शुक्रवार को रिलीज  किया जाएगा। इससे पहले मार्केटिंग के एक नए तरीके के तौर पर 95 थिएटर्स में गुरुवार को दिखाए जाने वाले फिल्म के प्रीव्यू के लिए 95 रुपये की टिकट रखी गई है।  

गुजराती भाषा की इस फिल्म को अगले वर्ष मार्च में होने वाले 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में शामिल किया गया है। निर्देशक Pan Nalin की इस फिल्म की कहानी गुजरात के ग्रामीण क्षेत्र में उनके बचपन के दौरान फिल्मों को लेकर उनकी दिलचस्पी से जुड़ी है। Nalin ने बताया, "हमारी फिल्म के लास्ट फिल्म शो को लेकर काफी उत्साह है और हमें इसका लास्ट शो गुरुवार को पेश कर बहुत खुशी हो रही है। 95वें ऑस्कर्स के मौके पर इस फिल्म को 95 थिएटर्स पर 95 रुपये के प्राइस पर दिखाया जाएगा।" छेल्लो शो' ने ऑस्‍कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल कई बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया। इनमें ब्रह्मास्त्र (Brahmastra), आरआरआर (RRR), रॉकेट्री - द नंबी इफेक्ट (Rocketry – The Nambi Effect), झुंड (Jhund), बधाई दो (Badhaai Do) और अनेक (Anek) शामिल हैं। ऐसे में हर ओर यही चर्चा है कि आखिर जूरी ने छेल्लो शो का चयन ही क्‍यों किया। इसकी एक वजह फ‍िल्‍म कहानी को बताया जा रहा है, जो इसे बाकी फ‍िल्‍मों से कतार में अलग खड़ा करती है। 

छेल्लो शो  एक गुजराती शब्‍द है, जिसका मतलब होता है आखिरी शो (Last Film Show)। फ‍िल्‍म की कहानी एक 9 साल के बच्चे पर केंद्रित है। उसका नाम समय है। समय में दिल में सिनेमा बसता है। फ‍िल्‍म की कहानी महाराष्‍ट्र के सौराष्‍ट्र के चलाला गांव की बात कहती है। फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि समय अपने पिता के साथ उनकी चाय की दुकान पर काम करता है। चाय की दुकान एक रेलवे स्‍टेशन पर है, जहां चुनिंदा ट्रेन ही रुकती हैं। इस वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 

एक दिन समय अपने परिवार के संग फ‍िल्‍म देखने जाता है और सिनेमा की ओर आकर्षित हो जाता है। पढ़ाई में उसका मन गलता नहीं और थिएटर और सिनेमा में उसकी रुचि बढ़ती जाती है। एक दिन समय की मुलाकात प्रोजेक्‍टर ऑपरेटर फैजल से होती है। वह प्रोजेक्‍टर वाले रूम में फ‍िल्‍म देखने के बदले समय उसे अपना टिफ‍िन ऑफर करता है। इसके बाद समय प्रोजेक्‍टर रूम में फ‍िल्‍में देखने लगता है और यहीं से उसकी सिनेमा की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है।  
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.