इस वर्ष बॉलीवुड की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

इस वर्ष की शुरुआत से ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में अपना जादू दिखाने को तैयार है। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है

इस वर्ष बॉलीवुड की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

साल 2023 में रिलीज होंगी किंग खान की पठान से लेकर प्रभास की आदिपुरूष जैसे मच एवेटेड फिल्में

ख़ास बातें
  • साल 2023 में सिनेमाघरों में पूरे साल बना रहेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला
  • पठान, टाइगर 3 से लेकर आदिपुरुष जैसी मच एवेटेड फिल्में होंगी रिलीज
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान सहित जवान और डंकी भी होंगी रिलीज
विज्ञापन
Bollywood Upcoming Movies in 2023:  इस वर्ष सिनेमाघरों में लगातार बना रहेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला। किंग खान की पठान से लेकर प्रभास की आदिपुरुष जैसी बड़े बजट की कई फिल्में इस साल रिलीज होंगी।

वर्ष की शुरुआत से ही ये फिल्में सिनेमाघरों में अपना जादू दिखाने को तैयार है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान, डंकी और सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी जान, टाइगर 3 के अलावा सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरूष के रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा और कौन सी बड़ी फिल्में इस वर्ष रिलीज होने वाली हैं। 

पठान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' सिनेमाघरों में अपने रिलीज से आग लगाने को तैयार है। विवादों में घिरने के बाद भी विदेश में एडवांस बुकिंग जोरदार हो रही है। पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

शहजादा

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा' का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

सेल्फी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी' 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

भोला

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला' भी इस साल थिएटर्स में धूम मचाने वाली है। उनकी इस फिल्म को 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को खुद अभिनेता ने ही डायरेक्ट किया है।

किसी का भाई किसी की जान

बॉलीवुड के भाईजान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। इसे 21 अप्रैल को रिलीज किया जाना है।

रॉकी रानी की प्रेम कहानी

बॉलीबुड स्टार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी' भी इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।

पोन्नियिन सेल्वन 2

चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2' 28 अप्रैल कि रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम हैं।

जवान

किंग खान इस साल थमने वाले नहीं हैं। फिल्म पठान के बाद वह फिल्म ‘जवान' से भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म को 2 जून को रिलीज किया जाएगा।

आदिपुरुष

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष' भी इस साल सिनेमाघरों में नजर आएगी। फिल्म को 16 जून को रिलीज किया जाएगा।

एनिमल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल' इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

सालार

केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार' 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रभास दमदार रोल में नजर आएंगे।

टाइगर 3

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को 10 नवंबर को रिलीज करने की योजना है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

डंकी

इस साल किंग खान की एक और फिल्म ‘डंकी' भी रिलीज होगी। इस फिल्म को 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »