Avatar 2 Box Ofiice Collection Day 1: Avatar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए 41 करोड़!

Avatar: The way of water: अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई कर ली है।

Avatar 2 Box Ofiice Collection Day 1: Avatar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए 41 करोड़!

अवतार 2 को 16 दिसंबर को रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करोड़ों की कमाई की है।

ख़ास बातें
  • फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर को 16 दिसंबर को रिलीज किया गया है
  • अवतार 2 ने अपने पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस किया है
  • 13 साल पहले आई फिल्म अवतार का सीक्वल है अवतार: द वे ऑफ वॉटर
विज्ञापन
Avatar 2 Box Ofiice Collection Day 1:  जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The way of water) ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई कर ली है। वहीं इसके पहले दिन की कमाई को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। दर्शकों को उम्मीद थी की ये फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह ही जबरदस्त मनोरंजन करेगी और ऐसा ही हुआ। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधकर रखा।

फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर को 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। वहीं अब इसके पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन ही शानदार कमाई कर डाली है। इसके सारे के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवतार 2 ने अपने पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं खबर ये भी है इस फिल्म ने दक्षिण भारत में उतरी भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, और कर्नाटक में ही सिर्फ 22 करोड़ की कमाई की है।
 
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था। अब इसके दूसरे सीक्वल को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला रहा है। फिल्म को भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। अवतार 2 में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर  को भारतीय दर्शक का खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि 13 साल पहले रिलीज फिल्म अवतार को तकरीबन 237 मिलियन डॉलर में तैयार किया गया था। जिसके बाद इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 20 हजार 368 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि 350 मिलियन डॉलर में बनी अवतार 2 अपने पहले पार्ट को कमाई में टक्कर दे पाती या नहीं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »