कार्तिक आर्यन की फिल्म Captain India को किया होल्ड, जानें क्या है कारण?

इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन उनकी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को होल्ड कर दिया गया है

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 22:17 IST
ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को होल्ड पर कर दिया गया है
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ फरवरी में रिलीज होने वाली है
  • कार्तिक जल्द ही 'शहजादा’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आने वाले हैं

कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' फिलहाल होल्ड कर दी गई है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले साल कार्तिक की दो फिल्में रिलीज हुई थी। इनमें उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2' साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से शामिल रही। वहीं, फिल्म ‘फ्रेडी' को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने कोई खास कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच कार्तिक को एक झटका लगा है क्योंकि उनकी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया' को लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी मिली है।
 
कार्तिक की यह फिल्म फिलहाल होल्ड कर दी गई है। ऐसे में उनके चाहने वालों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस फिल्म के अचानक होल्ड पर जाने की वजह क्या है। दरअसल, कार्तिक और इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता दोनों इस समय अपने अलग-अलग वर्क कमिटमेंट के कारण बिजी हैं। इस वजह से फिल्म ‘कैप्टन इंडिया' फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। 
Advertisement
इस फिल्म पर काम कब शुरू किया जाएगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। हंसल मेहता इन दिनों करीना कपूर को लेकर अपनी फिल्म में बिजी हैं। 

कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म शहजादा' और ‘सत्यप्रेम की कथा' से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘शहजादा'' फरवरी में रिलीज होने जा रही है। वहीं, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा' की अभी शूटिंग चल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.