फिल्म ‘Kuttey’ में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे अर्जुन कपूर

फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर ने अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है

फिल्म ‘Kuttey’ में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे अर्जुन कपूर

फिल्म के पोस्टर के साथ ही रिलीज की डेट भी घोषित हो गई है

ख़ास बातें
  • अर्जुन कपूर फिल्म 'कुत्ते' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं
  • फिल्म 'कुत्ते' अब 13 जनवरी को रिलीज होगी
  • अर्जुन कपूर फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल में नजर आएंगे
विज्ञापन
Kuttey:   बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म कुत्ते (Kuttey) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही इस फिल्म का अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक देखकर उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म के पोस्टर के साथ ही रिलीज की डेट भी घोषित हो गई है। जल्द ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। 

अर्जुन कपूर इस साल फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया भी थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही थी। अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते' से दर्शकों के बीच फिर से बड़े पर्दे पर एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके डायलॉग और उनका लुक देखकर फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनके साथ तब्बू, नसीरूद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदन, शार्दुल भारद्वाज भी हैं। इसमें अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार निभा रहे हैं। 


फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ‘एक हड्डी और सात कुत्ते...चलो भसड़ शुरू करते हैं।‘ इस फिल्म को पहले 24 नवंबर को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन अन्य फिल्मों के साथ इसके क्लैश की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म अब 13 जनवरी को रिलीज की जाएगी। 

फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले भी आसमान उन्हें कई फिल्मों में असिस्ट कर चुके हैं। फिल्म में ऐसे कलाकार हैं जिन्हें देख कर लगता है कि एक्शन पर बेस्ड ये फिल्म धमाल मचाने वाली है। अर्जुन कपूर इस साल फिल्म ‘कुत्ते' के अलावा ‘द लेडी किलर' और फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक' में भी नजर आएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kuttey, Arjun Kapoor
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »