• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss Marathi में धमाल मचा रहे हैं 4 फुट के विकास सावंत, कहा मेरी हाइट ही मेरी ताकत है...

Bigg Boss Marathi में धमाल मचा रहे हैं 4 फुट के विकास सावंत, कहा मेरी हाइट ही मेरी ताकत है...

Bigg Boss Marathi: बिग बॉस के घर की बात ही बेहत खास है। यहां आने वाले किसी भी सदस्य को उसके रंग- रूप या उसके वेश भूषा से नहीं सिर्फ काबिलियत से देखा जाता है।

Bigg Boss Marathi में धमाल मचा रहे हैं 4 फुट के विकास सावंत, कहा मेरी हाइट ही मेरी ताकत है...

Bigg Boss Marathi: बिग बॉस मराठी के विकास सावंत अपनी हाइट को ही अपनी शक्ति बताते हैं।

ख़ास बातें
  • पेशे से कोरियोग्राफर हैं विकास
  • इंडिया गॉट टैलेंट से मिली थी पहचान
  • फिल्मों में भी काम कर चुके हैं विकास सावंत
विज्ञापन
Bigg Boss Marathi :  बिग बॉस के घर की बात ही बेहद खास है। यहां आने वाले किसी भी सदस्य को उसके रंग- रूप या उसकी वेश-भूषा से नहीं सिर्फ काबिलियत से देखा जाता है। चाहे फिर वो बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हो या बिग बॉस मराठी के विकास सावंत। बिग बॉस ने इनके अंदर की काबिलियत को पहचाना। अब्दु बिग बॉस 16 से सभी का दिल जीत चुके हैं। और यहीं कारण है कि वो लगातार टॉप कंटेस्टेंट की कुर्सी के नंबर एक पर राज करते आ रहे हैं। 3 फुट की हाइट वाले अब्दु रोजिक ने दर्शकों पर जो जादू चलाया है वो पूरी दुनिया देख रही है। तो वहीं बिग बॉस मराठी के विकास सावंत अपनी हाइट को ही अपनी शक्ति बताते हैं।

पेशे से कोरियोग्राफर हैं विकास

बिग बॉस मराठी के कंटेस्टेंट विकास सांवत भी इस सीजन में धमाल मचा रहे हैं। विकास पेशे से कोरियोग्राफर है। अपनी हाइट को अपनी पावर बताने वाले विकास ने कहा की, पहले लोग मेरी हाइट का बहुत मजाक बनाया करते थे। जिसकी वजह से मैं खुद को बहुत नीचा समझता था। लेकिन जब से मैंने साल 2009 में इंडिया गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया तब से मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। मैं कॉन्फिडेंस से भर गया हूं।

इंडिया गॉट टैलेंट से मिली थी पहचान

विकास अब खुद को बहुत स्पेशल फील करते हैं। अब उन्हें किसी के चिढ़ाने से बुरा नहीं लगता है। उन्होंने आगे कहा की लोग उन्हें सर्कस में काम करने की सलाह देते थे। मगर उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और अपने करियार पर ध्यान दिया। वो बिग बॉस मराठी में सबसे कम हाइट के कंटेस्टेंट है और बेहतर कर रहे हैं। विकास ने बताया कि जब उन्होंने बिग बॉस में सेलेक्ट होने की जानकारी अपने परिवार वालों को सुनाई तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। विकास ने कहा कि मां ने मुझे रियल रहने को कहा है। विकास के पिता ने उनसे कहा, जा बेटा चौका मार दे, बस किसी को अपनी वजह से तकलीफ मत देना। विकास ने कहा की मेरी हाइट नॉर्मल नहीं थी, जिसकी वजह से लोगों ने ना सिर्फ मेरा मजाक बनाया बल्कि मुझे सर्कस में काम करने को भी कहा। लेकिन मेरे पापा मेरे साथ थे, उन्होंने मना कर दिया।

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं विकास सावंत

विकास सावंत ने डिलीवरी बॉय का भी काम किया है। विकास को इंडिया गॉट टैलेंट से नई पहचान मिली। विकास ने इंडिया गॉट टैलेंट के बाद सलमान खान, सनी लियोनी जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ एक कोरियोग्राफर के रूम में काम किया। आपको बता दें कि विकास सावंत खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। यही नहीं उन्होंने साल 2019 में कहा था कि उन्होंने 6 साल तक एक विदेशी लड़की को डेट भी किया है। विकास कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »