• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: #MeToo कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे साजिद खान पर भड़कीं सोना महापात्रा, क्या कहा?

Bigg Boss 16: #MeToo कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे साजिद खान पर भड़कीं सोना महापात्रा, क्या कहा?

Bigg Boss 16: सोना महापात्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने साजिद खान के बिग बॉस 16 में भाग लेने पर टीवी एंकर जेनिस सिकेरा के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है।

Bigg Boss 16: #MeToo कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे साजिद खान पर भड़कीं सोना महापात्रा, क्या कहा?

Bigg Boss 16 सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे आता है

ख़ास बातें
  • शो में सोशल मीडिया कैंपेन #MeToo के आरोपी साजिद खान ने हिस्सा लिया है
  • Sona Mohapatra ने Bigg Boss 16 के मेकर्स और चैनल पर गुस्सा निकाला
  • साल 2018 में #MeToo के जरिए कई पॉपुलर हस्थियों पर आरोप लगे थे
विज्ञापन
Bigg Boss 16: बिग बॉस देश के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो में आता है। शो में आपको आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही इस साल भी देखने को मिल रहा है। इस बार, ड्रामा घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी हो रही हैा सलमान खान के रियलिटी शो में चर्चित सोशल मीडिया कैंपेन #MeToo के आरोपी साजिद खान ने हिस्सा लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। शो के फैंस और #MeToo कैंपेन के सपोर्टर्स शो और चैनल को जमकर फटकार लगा रहे हैं। इनमें मशहूर सिंगर सोना महापात्रा भी शामिल हैं।

सोना माहापात्रा (Sona Mohapatra) Bigg Boss 16 के मेकर्स और चैनल पर गुस्सा निकालाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। सोना महापात्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने साजिद खान के बिग बॉस 16 में भाग लेने पर टीवी एंकर जेनिस सिकेरा के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है।

सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह साजिद खान हैं, जो एक टीवी रियलिटी शो में आए हैं। एक अनु मलिक हैं, जो बच्चों के म्यूजिक रियलिटी शो जज कर रहे हैं। कैलाश खेर टीवी पर सेलिब्रिटी जज हैं। इन सब पर MeToo के दौरान कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे। भारतीय टीवी चैनल्स, अधिकारी सच में भ्रष्ट हैं।' 

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में सोना महापात्रा ने लिखा, "और निश्चित रूप से, यह सब घिनौना है। विकास बहल और घिनौने मास्टर सुहेल सेठ, भारतीय टीवी पर वापस आ गए।"

साल 2018 में #MeToo का सपोर्ट करने वाले फरहान अख्तर को टैग करते हुए सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, फरहान अख्तर आप मर्द नाम के संगठन के सामने हैं। यह आदमी [साजिद खान] और कई अन्य लोग आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। बोलिए, खड़े होइए।' 

उन्होंने कई ट्वीट्स के जरिए अपनी भड़ास निकाली है, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं।
 
 
 
 

आपको बता दें कि सोना महापात्रा ने साल 2018 में  #MeToo के जरिए सिंगर कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। Bigg Boss शुरुआत से ही कॉन्ट्रोवर्सी में रहता आया है। इस साल, नया सीजन Colors TV पर सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे आ रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  2. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  3. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  4. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  5. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  6. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  7. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  8. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  9. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  10. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »