Bigg Boss 16 : साजिद खान को बर्दाश्‍त नहीं कर पा रहे दर्शक! सोशल मीडिया पर उठी यह मांग

Bigg Boss 16 : उनकी एंट्री ने कई लोगों को गुस्‍से से भर दिया है। शो में उनके शामिल होने से फैंस खुश नहीं दिखाई दे रहे। साजिद को इस शो से हटाए जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • हैशटैग रिमूव साजिद खान पर लोग अपना पक्ष रख रहे हैं
  • उन्‍हें शो से हटाए जाने की मांग हो रही है
  • इसके लिए एक पिटिशन भी शुरू की गई है

Bigg Boss 16 : साजिद को बिग बॉस से बाहर करने के लिए नेटिजन्स ने एक पिटिशन शुरू की है।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सीजन अपनी शुरुआत से ही चर्चाओं में बना हुआ है। शो में निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री से नया बखेड़ा शुरू हो गया है। साजिद खान वही हैं, जिन पर साल 2018 के #MeToo मूवमेंट के दौरान कई अभिनेत्रियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें यौन दुराचार तक के आरोप शामिल थे। कई अभिनेत्रियों ने साजिद के बिहेवियर के बारे में खुलकर बात की थी। इसके बाद से ही साजिद फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री से लगभग ओझल से हो गए थे। अब बिग बॉस 16 सीजन में उनकी एंट्री ने कई लोगों को गुस्‍से से भर दिया है। शो में उनके शामिल होने से फैंस खुश नहीं दिखाई दे रहे। साजिद को इस शो से हटाए जाने की मांग की जा रही है। 

सोशल मीडिया पर 'रिमूव साजिद खान' ट्रेंड कर रहा है। साजिद को बिग बॉस से बाहर करने के लिए नेटिजन्स ने एक पिटिशन  शुरू की है। यूजर्स बिग बॉस से साजिद को बाहर निकालने का आइडिया भी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि साजिद को वोट ही ना दिए जाएं। बाकी प्रतियोगियों को वोट दिए जाएं। इसके बाद साजिद को शो से बाहर कर दिया जाएगा। 
Advertisement
 

 
बिग बॉस 16 में साजिद खान के आने से फ‍िल्‍मी हस्तियां भी विरोध कर रही हैं। अभ‍िनेत्री मंदाना करीमी तो साजिद को शो में देखने से इतनी निराश हैं कि उन्‍होंने फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को छोड़ने तक का ऐलान कर दिया। मंदाना ने भी साजिद पर आरोप लगाए थे। मंदाना का कहना है कि वह फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ रही हैं, क्‍योंकि यहां महिलाओं के लिए कोई सम्‍मान नहीं है। 
Advertisement

कई और हस्तियां साजिद के बिग बॉस में आने पर सवाल उठा रही हैं। इनमें उर्फी जावेद भी शामिल हैं। वहीं, सिंगर सोना महापात्रा ने बिग बॉस के मेकर्स पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट कर इस शो में साजिद के होने पर नाराजगी जताई। बिग बॉस में आकर सुर्खियां बटोरने वाले साजिद खान ने मेकर्स को असहज कर दिया है। देखना होगा कि साजिद इस शो में कितनी लंबी पारी खेल पाते हैं। हो सकता है कि मेकर्स उन्‍हें शो से बाहर करने का बड़ा फैसला कर लें। अगर साजिद को वोट नहीं मिले, तब भी उनका शो से आउट होना तय है। साजिद जितने भी दिन बिग बॉस में रहेंगे, यह शो सुर्खियां बटोरता रहेगा, लेकिन किस कीमत पर? यह आने वाले दिनों में सामने आ जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  2. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  4. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  5. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  7. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  8. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  9. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  10. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.