• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: शालीन को सुंबुल से नफरत! टीना दत्ता ने अंकित गुप्ता के सीने में मारी गोली

Bigg Boss 16: शालीन को सुंबुल से नफरत! टीना दत्ता ने अंकित गुप्ता के सीने में मारी गोली

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में कंटेस्टेंट्स का गेम आगे बढ़ता जा रहा है। हर कोई अपने आप को बचाने के लिए अपनी बेहतर पारी खेलने में लगा हुआ है।

Bigg Boss 16:  शालीन को सुंबुल से नफरत! टीना दत्ता ने अंकित गुप्ता के सीने में मारी गोली

हाल ही रिलीज प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अर्चना गौतम ने कितनी चालाकी से सुंबुल और टीना के बीच आग लगा दी है और ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।

ख़ास बातें
  • शो में इन दिनों सुंबुल, शालीन और टीना के बीच झड़प होती भी दिखाई दे रही है
  • बॉस शो दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है
  • लोगों का इंटरटेनमेंट डोज भी डबल होता जा रहा है
विज्ञापन
Bigg Boss 16 :  सलमान खान के शो ‘बिग बॉस' (Bigg Boss) में कंटेस्टेंट्स का गेम आगे बढ़ता जा रहा है। हर कोई अपने आप को बचाने के लिए अपनी बेहतर पारी खेलने में लगा हुआ है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में खुद को सेफ रखने के लिए टीना दत्ता ने अंकित गुप्ता को नॉमिनेट करने के लिए उनके सीने में सीधे गोली दाग दी है। शो में इन दिनों सुंबुल, शालीन और टीना के बीच झड़प होती भी दिखाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही रिलीज प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अर्चना गौतम ने कितनी चालाकी से सुंबुल और टीना के बीच आग लगा दी है और ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। हर कोई खुद को बचाने के लिए एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते नजर आ रहा है। बिग बॉस शो दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, लोगों का इंटरटेनमेंट डोज भी डबल होता जा रहा है। 

सुंबुल की बात करें तो उनके इस अवतार का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। शायद सुंबुल को इसी वक्त का इंतजार था। उनके बदलते तेवरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब वह इस गेम को जीतने की ठान चुकी हैं। शो में नॉमिनेशन के दौरान आप देख सकते हैं कि सुंबुल की शालीन भनोत से झड़प भी होती है। दोनों की बीच की कड़वाहट देखने लायक है। यहां तक कि शालीन ने यह भी कह दिया कि मुझे सुंबुल से नफरत हो गई है।

शो से बीते दिनों गौतम वि‍ज को घर का बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इसके बाद नए कैप्टन के चुनाव के बाद फिर से नॉमिनेशन का खतरा सभी कंटेस्टेंट्स के सिर पर सवार है। शो में दिए गए टास्क के अनुसार सभी कंटेस्टेंट्स को दिए गए नामों में से जिसे वो नॉमिनेट करना चाहते थे उस की तस्वीर पर गोली चलानी थी। इस टास्क के दौरान टीना की बारी आने पर वह साजिद और अंकित में से अंकित के सीने पर गोली दाग देती हैं। शालीन की बारी आने पर वह कहते हैं कि मुझे इस लड़की से नफरत है। इस पर सुंबुल उन्हें पलट कर जवाब देते हुए कहती हैं कि यह कभी दिमाग से काम नहीं लेते।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »