• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के बाद इमोशनल हुए अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे भी रोए! गुस्से में खोली कई सेलिब्रिटीज की पोल

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के बाद इमोशनल हुए अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे भी रोए! गुस्से में खोली कई सेलिब्रिटीज की पोल

अब्दू के साथ सौंदर्या शर्मा, गौतम विग, गौरी नागोरी, निमृत कौर और शिव ठाकरे को भी नॉमिनेशन मिला है। 

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के बाद इमोशनल हुए अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे भी रोए! गुस्से में खोली कई सेलिब्रिटीज की पोल

अब्दु रोजिक बिग बॉस हाउस में सबके चहेते कंटेस्टेंट हैं

ख़ास बातें
  • नॉमिनेशन के बाद बदले कंटेस्टेंट्स के तेवर
  • एक दूसरे के साथ छिपी हुई दुश्मनी हुई उजागर
  • रोजिक की आंखों में दिखे आंसू
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 16 में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। जिसके बाद बिग बॉस हाउस की हवा बदली-बदली सी नजर आ रही है। देखते-देखते ही लोगों की दोस्ती दुश्मनी के रूप में सामने आ गई। इस बदलाव ने कई कंटेस्टेंट्स के साथ ही हर किसी दर्शक को भी हैरान कर दिया है। बिग बॉस हाउस में कई जोड़ियां ऐसी थीं जिन्होंने अपने दोस्तों को ही घर से बाहर करने की प्लानिंग की हुई थी। फिर नॉमिनेशन के वक्त उनको ही घर से बाहर निकलवाने के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसमें सबसे बड़ा झटका अब्दु रोजिक के मामले में देखने को मिला। 

बिग बॉस 16 में हाल ही में नॉमिनेशन राउंड जिसमें अब्दु रोजिक भी नॉमिनेट हो चुके हैं। उनके नॉमिनेशन ने हर कोई हैरान है। दरअसल, प्रियंका और अब्दु नॉमिनेशन के लिए जोड़ी में गए थे। फैसला सुंबुल और गौतम के हाथ में था। दर्शकों को लग रहा था कि अब्दु रोजिक को दोनों में से कोई भी नॉमिनेट नहीं करेगा। लेकिन सुंबुल और गौतम, दोनों ने ही प्रियंका चाहार को बचा लिया। ऐसे में अब्दु को गहरा झटका लगा। इस पर अब्दु काफी इमोशनल हो गए क्योंकि उनको उम्मीद नहीं थी कि जो लोग घर में उसको इतना प्यार करते हैं, वही उसके खिलाफ वोट करेंगे। अब्दु को सुंबुल और प्रियंका पर बहुत गुस्सा आया। अब्दु ने नॉमिनेशन के बाद बताया कि एक बार अंकित उनके लिए रोटी बना रहे थे तो प्रियंका ने अंकित को रोटी बनाने से भी रोक दिया था। 

जब सुंबुल से पूछा गया तो उन्होंने अब्दू के बारे में कहा कि उन्हें खुद से कुछ करना नहीं आता। वो बिग बॉस हाउस में बहुत कम एक्टिव रहते हैं। वहीं प्रियंका ने कहा कि अब्दु दूसरों के भरोसे सारे काम करते हैं, जबकि वह अपने सारे फैसले खुद लेती हैं। ये सुनकर अब्दु को बहुत दुख हुआ। वो बहुत इमोशनल हो गए। नॉमिनेशन मिलने के बाद अब्दु बहुत इमोशनल हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह भले ही कद में छोटे हैं लेकिन यहां पर मौजूद बड़े बड़े लोगों से बहुत अच्छे हैं। इतना कहकर अब्दु वॉशरूम चले गए। 

कुछ देर के बाद जब अब्दु वॉशरूम से बाहर आते हैं तो उनकी आंखों में आंसू दिखाई देते हैं। आने के बाद वो शिव के गले से लिपट गए। अब्दु को ऐसे रोते देख शिव और एमसी भी इमोशनल हो गए। शिव और एमसी ने उनको संभलने को कहा। उनसे कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। फिर भी अब्दु बेचैन रहे तो उन्होंने कहा कि शो से जरूरी नहीं कि उनको ही बाहर किया जाए, दूसरे नॉमिनेटेड लोगों को भी बाहर किया जा सकता है। अब्दू के साथ सौंदर्या शर्मा, गौतम विग, गौरी नागोरी, निमृत कौर और शिव ठाकरे को भी नॉमिनेशन मिला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »