• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने के बाद भावुक हुए अब्दु रोजिक, इन 2 हसीनाओं को बताया अपना सबसे बड़ा दुश्मन

Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने के बाद भावुक हुए अब्दु रोजिक, इन 2 हसीनाओं को बताया अपना सबसे बड़ा दुश्मन

शिव ठाकरे ने भी अब्दु की उदासी को दूर करने की काफी कोशिश की। लेकिन अब्दु का मूड नहीं सुधार पाए।

Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने के बाद भावुक हुए अब्दु रोजिक, इन 2 हसीनाओं को बताया अपना सबसे बड़ा दुश्मन

Photo Credit: filmybeat

बिग बॉस 16 के पिछले एपिसोड में अब्दु के व्यक्तित्व का भावुक पहलू भी देखने को मिला।

ख़ास बातें
  • नॉमिनेशन में आने के बाद अब्दु काफी दुखी नजर आए
  • शिव ठाकरे ने दिखाई हमदर्दी
  • सुंबुल और प्रियंका बनीं अब्दु रोजिक की सबसे बड़ी दुश्मन
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 16 में एक नया मोड़ देखने को मिला जिसकी उम्मीद दर्शकों को बिल्कुल भी नहीं थी। नॉमिनेशन में इस बार सबके चहेते अब्दु रोजिक का नाम भी आया है। अब्दु के फैन्स इस फैसले से बहुत दुखी नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अब्दु को सपोर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सबको हंसाने वाले अब्दु का दिल नॉमिनेशन के बाद जैसे टूट सा गया, और वह काफी भावुक नजर आए। तजाकिस्तान से आए अब्दु शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से भी एक हैं। जब से बिग बॉस का सीजन 16 शुरू हुआ है, अब्दु लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 

बिग बॉस 16 के पिछले एपिसोड में अब्दु के व्यक्तित्व का भावुक पहलू भी देखने को मिला। रोजिक अब तक सबको हंसाते ही आए हैं। लेकिन नॉमिनेशन के बाद वह बहुत भावुक दिखाई दे रहे थे। तजाकिस्तान समेत भारत की जनता का प्यार भी उन्हें खूब मिल रहा है। एपिसोड में हॉरर नॉमिनेशन राउंड हुआ जिसमें कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में चुना गया। ऐसे में अब्दु प्रियंका के साथ नॉमिनेशन के लिए गए। इस जोड़ी में से नॉमिनेट करने का फैसला सुंबुल और और गौतम के जिम्मे था। यहां पर प्रियंका कहती हैं कि मैं अपने सारे काम अपने फैसलों से ही करती हूं जबकि अब्दु को कुछ भी करने से पहले शिव और साजिद का सपोर्ट लेना पड़ता है। अब्दु रोजिक ने भी अपनी सफाई दी लेकिन सुंबुल और गौतम ने उनको नॉमिनेट कर दिया। 
नॉमिनेशन में आने के बाद अब्दु काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां जैसा सब दिखता है, होता है बिल्कुल उसके उलट है। बिग बॉस के घर में जो लोग जैसे दिखते हैं, वैसे निकलते नहीं हैं। आपको बता दें कि अब्दु रोजिक के साथ-साथ इस बार निमृत कौर, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, गौतम विग, गौरी नागोरी को भी नॉमिनेटे किया गया है। अब्दु के नॉमिनेट हो जाने के बाद उनके फैन्स भी भावुक नजर आए और सोशल मीडिया पर भी फैन्स अब्दु को सपोर्ट करते दिखे। 
 

शिव ठाकरे ने भी अब्दु की उदासी को दूर करने की काफी कोशिश की। लेकिन अब्दु का मूड नहीं सुधार पाए। उधर गौतम के साथ मिलकर अब्दु को नॉमिनेट करने वाली सुंबुल ने भी अब्दु को मनाने की कोशिश की लेकिन वो उस वक्त बहुत नाराज थे। अब्दु ने साजिद खान के सामने अपनी झुंझलाहट और उदासी के बारे में बात करते हुए कहा कि अब प्रियंका चाहार और सुंबुल उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी हैं। इससे पहले मिस इंडिया रनर अप रहीं मान्या सिंह के साथ भी अब्दु की खूब मस्ती देखने को मिली थी। मान्या सिंह भी अब शो से बाहर हो चुकी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »