Bheed Movie Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़'

Bheed Movie Leaked Online: फिल्म Bheed के रिलीज होने के साथ ही इसे ऑनलाइन कई पाइरेसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 21:14 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म Bheed के रिलीज होने के साथ ही इसे ऑनलाइन लीक हो गई है
  • Telegram पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं पाइरेटेड लिंक
  • कुछ वेबसाइट से कॉपी को डिलीट कर दिया गया है।

Bheed Movie Leaked Online: Bheed सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है

Bheed Movie Leaked Online: 84वें अकादमी पुरस्कार विजेता फ्रेंच फिल्म 'द आर्टिस्ट' के 12 साल बाद, भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा की सोशल ड्रामा फिल्म 'Bheed' रिलीज हो गई है। पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट में बनी फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। कहानी लॉकडाउन लागू होने के बाद हुई अराजकता पर आधारित है। इसमें प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा को दर्शाने की कोशिश की गई है, जिन्हें लॉकडाउन के समय सरकारी मदद नहीं मिली और इन्होंने सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा पैदल की। हालांकि, निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

फिल्म Bheed के रिलीज होने के साथ ही इसे ऑनलाइन कई पाइरेसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाना शुरू हो गई है। फिल्म कई पॉपुलर पाइरेसी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, फिल्म की पाइरेटेड कॉपी धड़ल्ले से Telegram पर शेयर की जा रही है। हालांकि, कुछ वेबसाइट से कॉपी को डिलीट कर दिया गया है।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

जैसा कि हमने बताया, कहानी उस समय की है, जब देश में लॉकडाउन लगा था और इस बीच प्रवासी कामगार लोग सड़कों पर फंसे हुए थे, और अपने घर जाने की जद्दोजहद में लगे थे।

अनुभव सिन्हा ने रिलीज से पहले फिल्म के बारे में कहा था, "भीड़ सबसे खतरनाक समय की कहानी है जिसने मानवता के लिए सब कुछ बदल दिया। फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के लॉकडाउन के दौरान सामाजिक असमानता के दृश्य कैसे थे। 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों ने जो कुछ झेला था, उससे काफी मिलता-जुलता है। यह कहानी उन लोगों की है, जिनका जीवन एक झटके में बदल गया और उनके जीवन के रंग तब खो गए, जब देश के भीतर सीमा खींची गई थी।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bheed, Bheed film, bheed Leaked Online
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  4. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  5. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.