• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bheed Box Office Collection Day 2: 'भीड़' के लिए सिनेमाघरों से भीड़ बिल्कुल गायब! अब तक कमाए सिर्फ इतने लाख!

Bheed Box Office Collection Day 2: 'भीड़' के लिए सिनेमाघरों से भीड़ बिल्कुल गायब! अब तक कमाए सिर्फ इतने लाख!

24 मार्च को देश में लॉकडाउन लगा था और भीड़ फिल्म भी इसीलिए 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Bheed Box Office Collection Day 2: 'भीड़' के लिए सिनेमाघरों से भीड़ बिल्कुल गायब! अब तक कमाए सिर्फ इतने लाख!

भीड़ फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

ख़ास बातें
  • भीड़ ने रिलीज के पहले दिन महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया।
  • शनिवार को फिल्म महज 30 लाख के कारोबार पर सिमट सकती है।
  • भीड़ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Bheed Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की भीड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन बेहद खराब बताया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने 50 लाख से भी कम का कारोबार किया, ऐसा आंकड़ों में सामने आया है। इससे अंदाजा लगाया जाने लगा कि फिल्म शायद बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता भी नहीं टिक पाएगी। भीड़ में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में पैदा हुए हालातों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। कलेक्शन देखकर कहा जा रहा है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आई और इसकी हालत बेहद खराब है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले और दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। 

भीड़ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस फिल्म का भविष्य बता रहा है जो कि बेहद खराब माना जा रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ ने रिलीज के पहले दिन यानि कि शुक्रवार को महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया जो कि बेहद खराब परफॉर्मेंस है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी भीड़ के लिए सिनमाघरों से भीड़ गायब दिखी। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार को फिल्म महज 30 लाख के कारोबार पर सिमट सकती है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि भीड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल होने वाली है। देखें फिल्म का ट्रेलर- 

भीड़ की कहानी (Story of Bheed)
कोरोना महामारी के कारण जब पहली बार लॉकडाउन लगा तो दौड़ती भागती जिंदगी के साथ जैसे लोगों की सांसें भी थम गईं। दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी अपने अपने गांव, कस्बों में लौटने के लिए तड़प गए। उन्हें लगा कि जब मरना ही है तो अपने गांव की मिट्टी में जाकर मिलें। कहानी में बलराम (पंकज कपूर) एक चौकीदार है, जो अपने परिवार को गांव पहुंचाना चाह रहा है। दीया मिर्जा को हाई सोसायटी लड़की के किरदार में दिखाया गया है जो अपनी बेटी को स्कूल से लाने के लिए सड़क पर निकली है। साथ में पुलिस वालों की टीम भी बीच में आती है जो प्रवासियों के पलायन और सिस्टम के प्रेशर के बीच पिस रही है। सूर्य कुमार सिंह (राजकुमार राव) भीड़ भरे चेक पोस्ट के इंचार्ज बने हैं। मेडिकल स्टूडेंट रेणु शर्मा (भूमि पेडनेकर) और सूर्य कुमार की प्रेम कहानी में जाति का एंगल भी सामने आता है। इस तरह से भीड़ कई छोटी कहानियों को एक डोर में बांधकर चलती है। सभी किरदार अपनी अपनी मंजिल को पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आते हैं। 

24 मार्च 2020 को देश में लॉकडाउन लगा था और भीड़ फिल्म भी इसीलिए 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन कुछ कमाल करती नहीं दिख रही है। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा दीया मिर्ज़ा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा, आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »