• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bheed Release Teaser: ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर की 'भीड़', डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताई वजह

Bheed Release Teaser: ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर की 'भीड़', डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताई वजह

राजकुमार राव ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए भीड़ की कहानी का संकेत दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक बार आजादी के समय देश का बंटवारा हुआ था। एक बंटवारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान समाज का भी हुआ था। 

Bheed Release Teaser: ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर की 'भीड़', डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताई वजह

एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म भीड़ (Bheed) का टीजर जारी हो गया है।

ख़ास बातें
  • भीड़ फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च है।
  • फिल्म कोरोना महामारी के दौरान पैदा हुए हालातों को फिर से जीवंत करेगी।
  • भीड़ फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं।
विज्ञापन
एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म भीड़ (Bheed) का टीजर जारी हो गया है। भीड़ फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। रोचक बात ये है कि फिल्म का पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट कलर में जारी किया गया है, साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि भीड़ फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में ही रिलीज की जाएगी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर 'भीड़' से पहले फिल्म 'बधाई दो' में भी नजर आ चुके हैं जो कि दर्शकों ने काफी पसंद भी की थी। अब ये दोनों कलाकर एक बार फिर से साथ में आपका मनोरंजन करते आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि भीड़ की कहानी और रिलीज के बारे में क्या अपडेट मिला है। 

बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव अब मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं और भूमि पेडनेकर भी सफल एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। इन दोनों की फिल्म भीड़ का फर्स्ट लुक बॉलीवुड में फिर से एक नए एक्सपेरिमेंट की सुगबुगाहट लेकर आया है। वर्तमान में छोटे से लेकर बड़े बजट तक की फिल्मों में वीएफएक्स द्वारा ग्राफिक्स और तड़क भड़क रंगों से सजी फिल्मों का ट्रेंड है। ऐसे में अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज की जाएगी। 
भीड़ फिल्म की कहानी (story of Bheed)
अनुभव सिन्हा ऐसे निर्देशक हैं जो इससे पहले कई गंभीर फिल्में जैसे आर्टिकल 15, थप्पड़ और मुल्क आदि भी बना चुके हैँ। लेकिन भीड़ के साथ वो ब्लैक एंड व्हाइट का एक्सपेरिमेंट करने का जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि भीड़ फिल्म की कहानी कोरोना महामारी के दौरान पैदा हुए हालातों को फिर से पर्दे पर जीवंत करेगी। 

कोरोना महामारी के दौरान दुनिया ने पहली बार लॉकडाउन देखा। दौड़ती भागती जिंदगी को एकदम से ठहर जाना पड़े तो कैसा हो, जब लोगों के घर से ही निकलने पर पाबंदी हो तो कैसा हो, लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन सभी असमंजस भरी परिस्थितियों को भीड़ में दिखाया जाएगा। निर्देशक ने कहा कि जैसे हालात 1947 में देश के बंटवारे के दौरान थे, कुछ वैसे ही हालात लॉकडाउन के दौरान भी पैदा हो गए थे। 

अनुभव सिन्हा एक निर्माता भी हैं और इस फिल्म में उन्होंने भूषण कुमार का सहयोग भी लिया है। राजकुमार राव ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए भीड़ की कहानी का संकेत दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक बार आजादी के समय देश का बंटवारा हुआ था। एक बंटवारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान समाज का भी हुआ था। 
भीड़ फिल्म की रिलीज डेट (Release Date of Bheed)
भीड़ फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च है। फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि टीम की ओर से कहा गया है कि महामारी के दौरान समाज में एक झटके में हुए बदलाव को बहुत बारीकी से इस फिल्म में दिखाया गया है। जहां तक फिल्म के ब्लैक एंड व्हाइट होने की बात है तो इसके बारे में मेकर्स ने कहा है कि यह जिंदगी के संघर्ष की कहानी है इसलिए संघर्ष को ब्लैक और व्हाइट कलर से ज्यादा प्रभावशाली रूप में किसी और रंग में नहीं दिखाया जा सकता। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »