Avatar: The Way of Water हुई OTT पर रिलीज, लेकिन खुश होने से पहले जान ले यह जरूरी बात

हॉलीवुड की शानदार मूवी Avatar: The Way of Water को कई OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Avatar: The Way of Water फिल्म Prime Video और Apple TV पर उपलब्ध
  • कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म पर भी हुई रिलीज
  • देखने के लिए पहले इसे खरीदना या रेंट पर लेना होगा

Avatar: The Way of Water पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी

कमाई के लिहाज से हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी Avatar: The Way of Water अब OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। फिल्म को कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई Avatar: The Way of Water को जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट किया है। यदि आप इस बेहतरीन फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो आपको अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिल रहा है। हालांकि, आपको इसे देखने के लिए थोड़े पैसे खर्च करने होंगे।

हॉलीवुड की शानदार मूवी Avatar: The Way of Water को कई OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इनमें Amazon Prime Video, Apple TV और Vudu सहित कुछ अन्य प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अमेजन प्राइम में फिल्म 28 मार्च को रिलीज कर दी गई थी। फिल्म 4K, Ultra HD के साथ अन्य क्वालिटी में उपलब्ध है और साथ ही आपको इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है।
Advertisement
 

हालांकि, इसे देखना मुफ्त नहीं है। फिल्म देखने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने होंगे। आपके इसे खरीदना होगा। Prime Video ने अपने ट्वीट में जानकारी दी थी कि Avatar: The Way of Water प्राइम वीडियो पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फिल्म को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के अलावा मलयालम भाषा में भी देख सकेंगे।

फिल्म को Amazon Prime और Google Play पर 19.99 डॉलर (करीब 1,640 रुपये) में किराए पर लिया या खरीदा जा सकता है। जबकि भारत में रहने वाले लोगों के लिए अवतार: द वे ऑफ वॉटर की कीमत 1,000 रुपये होगी। वहीं, भारत में Google Play पर यह 690 रुपये में उपलब्ध होगी। 
Advertisement

Avatar 2 ने दिसंबर 2022 में रिलीज होने के बाद से ही धूम मचाई है। यह कमाई के मामले में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म में सलदाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, मिशेल येओह आदि दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.