Avatar 2 बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड मूवी, 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन

इस फिल्म ने तीन वर्ष पहले देश में रिलीज हुई Avengers: Endgame को मात दी है, जिसने लगभग 438 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 22:11 IST
ख़ास बातें
  • यह सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है
  • फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दो अरब डॉलर से अधिक हासिल कर सकती है
  • अवतार 3 की पहले ही शूटिंग की जा चुकी है

दुनिया भर में Avatar 2 का कलेक्शन 1.7 अरब डॉलर से अधिक हो गया है

भारत में Avatar: The Way of Water ने सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है। James Cameron के निर्देशन वाली इस सीक्वल ने देश में 454 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। इसने तीन वर्ष पहले देश में रिलीज हुई Avengers: Endgame को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 438 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

दुनिया भर में Avatar 2 का कलेक्शन 1.7 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) हो गया है। यह सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यह Marvel Cinematic Universe की Spider-Man: No Way Home से कुछ ही पीछे है। इस सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार, Avatar: The Way of Water ने अमेरिका और कनाडा के बाहर के मार्केट्स से 1.19 अरब डॉलर (लगभग 9,785 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। यह आगामी सप्ताहों में बॉक्स ऑफिस पर दो अरब डॉलर से अधिक जुटा सकती है। Cameron इसे ब्रेक ईवन तक पहुंचने के लिए जरूरी मानते हैं, जिसका मतलब है कि इससे कम कलेक्शन होने पर फ्रेंचाइज के लिए मुश्किल हो  सकती है। 

पिछले सप्ताह Cameron ने बताया था कि वह इसके फॉलो-अप पर कार्य शुरू करेंगे, जो कुल पांच फिल्में होंगी। उनका कहना था, "ऐसा लगता है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में आसानी से हमारे ब्रेक ईवन को पार कर लेगी। मुझे इसके अन्य सीक्वल करने होंगे। मैं जानता हूं कि अगले छह या सात वर्षों में मैं क्या करने वाला हूं।" इस बारे में Cameron जल्द ही Disney के साथ बातचीत कर सकते हैं। अवतार 3 की पहले ही शूटिंग की जा चुकी है। अवतार 4 के भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। 

Cameron ने बताया था कि अवतार 4 और अवतार 5 दोनों का स्क्रीनप्ले तैयार है। Avatar: The Way of Water के लिए अमेरिका और कनाडा के बाहर चीन सबसे अधिक कलेक्शन वाला मार्केट रहा है। इस फिल्म ने चीन में 18.8 करोड़ डॉलर (लगभग 1,547 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसके बाद फ्रांस है, जहां इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 10.72 करोड़ डॉलर (लगभग 881) करोड़ रुपये का है। फिल्म के कलेक्शन के लिहाज से दक्षिण कोरिया चौथा सबसे बड़ा मार्केट है, जहां इसका कलेक्शन लगभग 8.56 करोड़ डॉलर का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.