Avatar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले Avatar 2 ने मचाया धमाल, बिना पर्दे पर आए बेच दिए 2 लाख से ज्यादा टिकट

जेम्स केमरून की फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी। हिंदीं सिनेमा दर्शकों ने फिल्म Avatar को खूब पसंद किया था। वहीं अब इसका दूसरा भाग अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 22:25 IST
ख़ास बातें
  • अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी
  • अब 13 साल बाद अवतार 2 में इसकी आगे की कहानी दिखाई जाएगी
  • एडवांस बुकिंग से अवतार 2 अबतक 8.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है

हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी।

Avatar 2 Advance Booking: हॉलीवुड फिल्म का क्रेज भी लोगों में खूब देखने को मिलता है। जेम्स केमरून की फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी। हिंदी सिनेमा दर्शकों ने भी फिल्म Avatar को खूब पसंद किया था। वहीं अब इसके दूसरे भाग अवतार: द वे ऑफ वॉटर का भी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब ये फिल्म कल 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं लोगों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The way of water)  सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसमें पहले रिलीज अवतार की आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म अवतार 2 ने रिलीज होने के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दस पहले से ही इसकी एडवांस बुंकिंग शुरू हो गई थी। Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक 3 नेशनल चेंस PVR, Inox और Cinepolis ने फिल्म के आज शाम 3 बजे तक 2 लाख 75 हजार एडवांस टिकट बेच दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा बढ़के 3.50 लाख तक जा सकता है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर  को भारतीय दर्शक ने खूब प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म दर्शकों के बीच छाई हुई है। वहीं 13 साल पहले रिलीज अवतार 2 तकरीबन 237 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुई थी। वहीं अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि 350 मिलियन डॉलर में बनी अवतार 2 कितने की कमाई कर पाती है।

हॉलीवुड की कई फिल्में स्पाइडर मैन और थॉर: लव एंड थंडर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। दर्शकों को इस फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The way of water)  को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.