The Legend of Maula Jatt का एक और रिकॉर्ड! बनी सबसे ज्‍यादा कमाई वाली पंजाबी फ‍िल्‍म

The Legend of Maula Jatt : फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल बॉक्स ऑफिस पर 7.8 मिलियन डॉलर कमाए
  • रिलीज के 4 हफ्तों में की है यह कमाई
  • इस फिल्म पर काम साल 2013 में शुरू हुआ था

The Legend of Maula Jatt : द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट को पाकिस्तान के अलावा विश्व भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) नए रिकॉर्ड बना रही है। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली पंजाबी फ‍िल्‍म बन गई है। मौला जट्ट ने 4 हफ्तों में 7.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 62 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसे पाकिस्‍तानी रुपये में समझें तो फ‍िल्‍म की कमाई 172 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल  इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले चार हफ्तों में ग्‍लोबल बॉक्स ऑफिस पर 7.8 मिलियन डॉलर कमाए हैं। 

फ‍िल्‍म के निर्देशक बिलाल लशारी और अन्य कलाकारों ने फ‍िल्‍म की सफलता से जुड़ा पोस्‍ट शेयर किया है। द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट को पाकिस्तान के अलावा विश्व भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस किया था। अकेले पाकिस्तान में ही इसकी पहले वीकेंड की कमाई 11.3 करोड़ रुपये थी। 
Advertisement
 

इस फिल्म पर काम साल 2013 में शुरू हुआ था। निर्देशक बिलाल लशारी ने कहा था कि वो 1979 में आई ‘मौला जट्ट'  को फिर से पर्दे पर जीवंत करेंगे। बिलाल इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते थे, जैसा कि इंडियन सिनेमा में संजय लीला भंसाली को जाना जाता है। डायरेक्टर के अनुसार फिल्म को बनाने में लाखों डॉलर का खर्च आया है। फवाद खान को फिल्म के लिए शुरू में ही फाइनल कर दिया गया था। विलेन के रूप में नूरी नट बाद में चुने गए। 
Advertisement

फिल्म का पहला लुक 2018 में सामने आया था। इसमें लगभग 5 साल का समय लग गया। फिल्म 2019 में रिलीज के लिए फाइनल की गई लेकिन 1979 में आई मौला जट्ट के प्रोड्यूसर सरवर भट्टी बिलाल कोर्ट पहुंच गए। उन्‍होंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के उल्लंघन का आरोप लगाया। जब तक मामला सुलझा, दुनिया में कोरोना ने दस्‍तक दे दी थी। फिल्म की रिलीज रोक दी गई। अब आखिरकार 2022 में फिल्म सबके सामने है। 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 में आई 'मौला जट्ट' का रीमेक है। इसका डायरेक्शन यूनुस मलिक ने किया था। यहां तक कि मौला जट्ट भी 1975 में आई एक फिल्म 'वहशी जट्ट' का सीक्वल है, जो कि अनऑफिशिअल सीक्वल है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.