Adipurush Controversy: सैफ अली खान, प्रभास सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Adipurush 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फ‍िल्‍म के टीजर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 22:07 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म के निर्माता, प्रभास, सैफ अली खान सहित 5 लोगों पर मुकदमा
  • शिकायत जौनपुर कोर्ट में की गई है दर्ज
  • इस फ‍िल्‍म को रामायण पर आधारित बताया गया है

Adipurush 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है

Adipurush controversy: फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में फसते जा रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जौनपुर में फिल्म के निर्माता ओम राउत, प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। कोर्ट ने शिकायत के बयान के लिए 27 अक्टूबर की तारीख रखी है। फिल्म अपने पहले ट्रेलर के रिलीज के बाद से विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म में प्रभास प्रभु राम और सैफ अली खान रावण का रोल निभा रहे हैं, जिससे देशभर में कई संगठन नाराज दिखाई दे रहे हैं। 

India Today के अनुसार, जौनपुर में Adipurush फिल्म के निर्माता, प्रभास, सैफ अली खान के साथ-साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने फिल्म के टीजर में 'भगवान राम, सीता, हनुमान, रावण' के अश्लील चित्रण का आरोप लगाया है और इसके बाद जौनपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह ने शिकायत दर्ज की है। रिपोर्ट कहती है कि शिकायतकर्ता का बयान 27 अक्टूबर को दर्ज किया जाएगा। 
Advertisement

इस शिकायत के अलावा, 'आदिपुरुष' के निर्माता दिल्ली की अदालत में एक याचिका भी लड़ रहे हैं, जिसमें फिल्म के खिलाफ निषेधाज्ञा की मांग की गई थी। अधिवक्ता राज गौरव द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि 'आदिपुरुष' ने टीजर में हिंदू देवताओं को "अनुचित" और "गलत" तरीके से दिखाया गया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार, 10 अक्टूबर को होगी।

भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्‍ट्स में से एक और पौराणिक फैंटेसी फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का अंबार लगा है। इस फ‍िल्‍म को रामायण पर बेस्‍ड बताया गया है, जिसमें अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। जब से फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फ‍िल्‍म और उसके किरदारों की काफी आलोचना की जा रही है। सैफ अली खान के गेटअप की तुलना तो लोग बाबर, औरंगजेब जैसे आक्रांताओं से कर चुके हैं। फ‍िल्‍म के VFX को भी सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।  
Advertisement

हालांकि फ‍िल्‍म के निर्देशक ओम राउत ने आदिपुरुष के टीजर का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा है कि यह फ‍िल्‍म मोबाइल फोन स्क्रीन के लिए नहीं है, बल्कि इसका मजा बड़ी स्क्रीन पर लेने की जरूरत है। एक मीडिया समूह से बातचीत में ओम राउत ने कहा कि वह आदिपुरुष के टीजर को मिली प्रतिक्रियाओं से निराश हैं। लेकिन हैरान नहीं। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है। ओम राउत ने यहां तक कहा कि अगर उनके पास कोई ऑप्‍शन होता तो वह कभी भी YouTube पर फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज नहीं करते। ओम राउत ने कहा कि टीजर को यूट्यूब पर रिलीज करना जरूरी था, ताकि वह ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।
Advertisement

Adipurush 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फ‍िल्‍म के टीजर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फ‍िल्‍म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म के लिए प्रभास ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सैफ अली खान को उनके रोल के लिए 12 करोड़ रुपये और कृति सेनन को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। आदिपुरुष को 2D, 3D, 3D आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा। करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.