रणवीर सिंह की फिल्म ‘Cirkus’ के 7वें दिन भी रहे निराशाजनक परिणाम, अब तक कमाए केवल 30 करोड़

रोहित शेट्टी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी मशहूर है। उनकी फिल्मों को दर्शकों और क्रिट्क्स ने काफी सराहा भी है। लेकिन फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार में 7 दिनों में भी कोई खास बदलाव आता नहीं दिखा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 19:26 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ‘Cirkus’ के 7वें दिन भी रहे निराशाजनक परिणाम
  • रणवीर की इस फिल्म में 60s के स्टोरी को दिखाया गया है
  • फिल्म ने रिलीज के 7 दिन बाद भी सिर्फ 30.40 करोड़ का ही बिजने किया है

फिल्म सर्कस को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। अपने रिलीज के 7 दिन में भी फिल्म ने केवल 30 करोड़ रुपये का ही कुल कलेक्शन किया है।

Cirkus Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस' से इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थी। वहीं रोहित शेट्टी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी मशहूर है। उनकी फिल्में रिलीज होने से पहले ही दर्शकों में काफी पॉपुलर हो जाती हैं। उन्होंने अब तक कई कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा भी है। लेकिन इस बार उनकी फिल्म ‘सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार में 7 दिनों में भी कोई खास बदलाव आता नहीं दिखा है।

फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर ‘सर्कस' अपने रिलीज के पहले वीकेंड में ही दम तोड़ती नजर आई थी। 7 दिन पहले रिलीज इस फिल्म को पिछले वीकेंड और छुट्टियों का भी कोई खास फायदा नहीं हुआ। फिल्म के अब तक के निराशाजनक परिणाम को देखते हुए लग रहा है कि इस बार रोहित शेट्टी लोगों का मनोरंजन करने में नाकाम रहे। वहीं अब इसके 7वें दिन के कमाई के नतीजे भी सामने आ गए हैं।
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘सर्कस' ने गुरुवार को केवल 2.10 करोड़ का ही कलेक्शन किया है, जो फिल्म के लिए काफी कम है। रणवीर की इस फिल्म में 60s के स्टोरी को दिखाया गया है। वहीं फिल्म कई सीन्स से अपने दर्शकों को खूब गुदगुदा भी रही है। लेकिन इसकी कहानी के कमजोर होने के कारण ये दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में असफल साबित हो रही है। जो की रणवीर सिंह के साथ ही फिल्म के मेकर्स को भी निराश कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 7 दिन बाद भी सिर्फ 30.40 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

रणवीर सिंह इससे पहले भी रोहित शेट्टी के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन इस बार इनकी फिल्म सर्कस में एक से बढ़कर एक कॉमेड़ी कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म अपने दर्शकों को हंसाने में असफल रही। ये साल रणवीर सिंह के लिए कुछ ठीक नहीं रहा। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा सहित कई और कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.