• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Aarya 3 Teaser: सिगार पीती, पिस्टल लोड करती नजर आई सुष्मिता सेन, आप भी देखें टीजर वीडियो

Aarya 3 Teaser: सिगार पीती, पिस्टल लोड करती नजर आई सुष्मिता सेन, आप भी देखें टीजर वीडियो

Disney+ Hotstar और Sushmita Sen ने अपने Instagram अकाउंट पर Aarya 3 का टीजर पोस्ट किया है।

Aarya 3 Teaser: सिगार पीती, पिस्टल लोड करती नजर आई सुष्मिता सेन, आप भी देखें टीजर वीडियो

Photo Credit: Screengrab Instagram (@disneyplushotstar)

Aarya का पहला सीजन 2020 में आया था

ख़ास बातें
  • नए सीजन में सुष्मिता सेन का लुक जबरदस्त
  • टीजर में वे सिगार जलाते और पिस्तौल में गोलियां लोड करते दिख रही हैं
  • सुष्मिता ने जून 2020 में आर्या के साथ एक रोमांचक वापसी की थी
विज्ञापन
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने जून 2020 में आर्या (Aarya) के साथ एक रोमांचक वापसी की थी और तब से इसके दो सीजन पूरे हो चुके हैं। वेब सीरीज में दिग्गज एक्ट्रेस की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और अब, यह हिट वेब सीरीज अपने तीसरे सीजन (Aarya Season 3) के रिलीज के काफी करीब है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि सोमवार को, सुष्मिता ने नए सीजन में अपने लुक की झलक देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। टीजर में वह अपनी पिस्टल लोड करते हुए और स्टाइल में सिगार पीते हुए नजर आ रही हैं।

Disney+ Hotstar और Sushmita Sen ने अपने Instagram अकाउंट पर Aarya 3 का टीजर पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "वह वापस आ गई है, और उसका मतलब बिजनेस है #HotstarSpecials #Aarya3, अब शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही @disneyplushotstar पर आ रहा है।"
 
नए सीजन में सुष्मिता (वेब सीरीज में आर्या) जबरदस्त लुक में दिखाई दे रही है। टीजर में वह धमाकेदार रॉक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सिगार जलाते और पिस्तौल में गोलियां लोड करते दिखाई दे रही है।

NDTV के अनुसार, इस किरदार के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता कह चुकी हैं कि "आर्या मेरे नाम का पर्याय है। मैं पूरे दो सीजन के लिए आर्या के रूप में रही हूं और दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। आर्या सीजन 3 के सेट पर घर जैसा महसूस होता। आर्या को बनाने और हर सीजन के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया की पूरी टीम का आभारी हूं।"

सुष्मिता ने जून 2020 में आर्या के साथ एक रोमांचक वापसी की थी। सीरीज में वह लीड रोल में हैं और अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती नजर आती हैं। पहले सीजन को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' सीरीज के लिए नामांकित किया जा चुका है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »