2018 Box Office Collection: 160 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म '2018' का कलेक्शन, Baahubali और KGF को पीछे छोड़ा!

2018: Everyone is A Hero फिल्म को बीते शुक्रवार हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था और तीन दिनों में इसने कथित तौर पर 14 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2023 22:13 IST
ख़ास बातें
  • 2018 ने केरल में 24 दिनों में 76.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है
  • फिल्म को बीते शुक्रवार हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था
  • हिंदी भाषा में 3 दिनों ने फिल्म ने कथित तौर पर 14 लाख रुपये कलेक्ट किए

2018: Everyone is A Hero फिल्म ने केरल में The Kerala Story को भी पछाड़ दिया है

द केरला स्‍टोरी (The Kerala Story) ने हिंदी बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रखी है। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन एक और फिल्म है, जिसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल खड़ा कर दिया है। हम 2018: Everyone is A Hero की बात कर रहे हैं, जो केरल में आई भीषण बाढ़ पर बनी एक फ‍िल्‍म है। फिल्म ने सबका दिल जीत लिया है। यह केरल और मलयालम भाषा की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन गई है और वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में इसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, '2018: एवरीवन इज ए हीरो' ने केरल में 24 दिनों में 76.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह टॉप मलयालम फ‍िल्‍म 'पुलिमुरुगन' का केरल बॉक्‍स ऑफ‍िस रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है, जिसने 78.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

फिल्म को बीते शुक्रवार हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था और तीन दिनों में इसने कथित तौर पर 14 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

'2018: एवरीवन इज ए हीरो' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फ‍िल्‍म का बजट महज 12 करोड़ रुपये है और सटीक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 161.5 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं।
Advertisement

केरल में कलेक्‍शन के मामले में इस फ‍िल्‍म ने ‘Baahubali 2' और 'KGF' जैसी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। की रिपोर्ट के अनुसार, 'बाहुबली 2' ने केरल में कथित तौर पर 73 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Advertisement

फ‍िल्‍म 2018 की कहानी केरल में उसी साल आई बाढ़ पर आधारित है। इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि लोगों ने कैसे बाढ़ की त्रासदी को झेला और मिलकर आपदा से मुकाबला किया। इस फ‍िल्‍म का निर्देशन ज्यूड एंथनी जोसेफ ने किया है। फ‍िल्‍म में टोविनो थॉमस, कनचाको बोबन, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 2018, 2018 malayalam film, The Kerala Story

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.