Xiaomi SU7 Ultra: 350 Kmph की टॉप स्पीड वाली शाओमी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार हुई पेश, जानें खासियतें

Xiaomi ने Hyundai Porsche Taycan Turbo GT, IONIQ 5 N, Tesla Model S Plaid जैसे परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल्स के बेंचमार्क को पछाड़ने के लक्ष्य के साथ नर्बुर्गरिंग लैप रिकॉर्ड पर अपनी नजरें जमाई हुई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें CATL के साथ को-डेवलप Qilin II बैटरी पैक मिलता है
  • इसके कई पार्ट कार्बन फाइबर से बने है
  • इसमें Xiaomi की फ्लैगशिप V8s और एक V6s इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं

200 kmph की स्पीड मात्र 5.96 सेकंड में पकड़ने का दावा करती है SU7 Ultra

Photo Credit: Xiaomi

भारत में स्मार्टफोन मार्केट में पॉपुलर ब्रांड Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार - SU7 को प्रदर्शित किया था। इस EV को कंपनी पहले ही अपने घरेलू बाजार में लॉन्च कर चुकी है और देश में इसकी बंपर सेल भी हो रही है। इलेक्ट्रिक कार किफायती कीमत पर एडवांस टेक्नोलॉजी, लंबी रेंज और आकर्षक डिजाइन देने का दावा करती है। अब, Xiaomi ने SU7 Ultra को पेश किया है, जो स्पोर्ट्स कार डिजाइन के साथ आती है और स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से पॉर्श व टेस्ला के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स को टक्कर देने का दमखम रखती है। Xiaomi का कहना है कि SU7 Ultra क्विक एक्सेलेरेशन देती है और इसका उद्देश्य संभावित नर्बुर्गरिंग लैप रिकॉर्ड प्रदान करना है।

Xiaomi SU7 Ultra की खासियतों की बात करें, तो शाओमी का कहना है कि इसके केंद्र में ट्राई-मोटर सेटअप है, जिसमें Xiaomi की फ्लैगशिप V8s और एक V6s इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। इस कॉन्फिगरेशन के साथ EV 1527 bhp जनरेट करने में सक्षम है। तुलना के लिए बता दें कि यह सबसे शक्तिशाली पोर्शे टायकन के आउटपुट से बहुत ज्यादा। कंपनी का कहना है कि यह 1.97 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे और मैक्सिमम 350 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, यह मॉडल 5.96 सेकंड में 200 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का दावा करता है।
Advertisement

Xiaomi का कहना है कि इसमें CATL के साथ को-डेवलप Qilin II बैटरी पैक मिलता है, जो 1330kW का डिस्चार्ज कर सकता है। बैटरी का 897-वोल्ट आर्किटेक्चर भी कार की तेज चार्जिंग क्षमताओं में योगदान देता है। इसके कई पार्ट कार्बन फाइबर से बने है, जो इसका वजन कम रखने में मदद करते हैं। Xiaomi SU7 की तुलना में अपकमिंग SU7 Ultra का वजन 500 किलोग्राम से अधिक कम हुआ है। हालांकि, इसमें से फिलहाल एयर कंडीशनिंग को हटाया गया है, जिसका सीधा असर इसके क्विक एक्सेलेरेशन पर दिखाई देता है।

Xiaomi ने Hyundai Porsche Taycan Turbo GT, IONIQ 5 N, Tesla Model S Plaid जैसे परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल्स के बेंचमार्क को पछाड़ने के लक्ष्य के साथ नर्बुर्गरिंग लैप रिकॉर्ड पर अपनी नजरें जमाई हुई हैं। हालांकि, Xiaomi SU7 Ultra अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है और वर्तमान में इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसका प्रोडक्शन 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, Xiaomi ने पुष्टि की है कि इलेक्ट्रिक कार मॉडल को कम से कम दो से तीन वर्षों तक चीन के बाहर निर्यात नहीं किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.