359.71 किमी की स्पीड से दौड़ी Xiaomi SU7 Ultra, नया HAD सिस्टम भी हुआ पेश

Xiaomi ने बीते महीने के आखिर में Xiaomi SU7 Ultra का बाजार में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 Ultra बीते महीने के आखिर में बाजार में लॉन्च हुई थी।
  • Xiaomi SU7 Ultra टेस्टिंग में 359.71 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी।
  • Xiaomi SU7 Ultra की चीन में कीमत 814,900 युआन (लगभग 96,00,850 रुपये) है।

Xiaomi SU7 Ultra में 93.7 kWh बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बीते महीने के आखिर में Xiaomi SU7 Ultra का बाजार में लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक सेडान के लॉन्च के 10 मिनट के अंदर ही ब्रांड को 3,680 रिफंडेबल प्री-ऑर्डर मिले, जिससे यह पता चलता है कि ईवी को कितना ज्यादा पसंद किया गया है। अब गुआंगजौ ऑटो शो में Xiaomi के सीईओ लेई जून ने खुलासा किया कि CATARC यान चेंग ऑटोमोटिव प्रोविंग ग्राउंड में हाल ही में टेस्टिंग के दौरान SU7 Ultra ने 359.71 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ी थी। लेई के अनुसार SU7 Ultra की टॉप स्पीड की बराबरी कार ने नहीं बल्कि टेस्टिंग ट्रैक ने की थी।


Xiaomi SU7 Ultra Speed


आपको बता दें कि यह और भी तेजी से दौड़ सकती है। Xiaomi अगले साल SU7 को पूरे चीन में एक बड़ी ट्रिप पर ले जाने का प्लान बना रही है। कंपनी इस ईवी को लेकर जर्मनी में नूरबर्गिंग में भी जाएगी। जहां एक प्रोटोटाइप ने 6 मिनट और 46.874 सेकंड में एक राउंड लगाया, जिससे फेमस सर्किट में सबसे तेज दौड़ने वाली 4 डोर कार बनी। वहां पर SU7 Ultra की अधिकतम टॉप स्पीड 324 किमी प्रति घंटा थी। लेई जून ने Xiaomi के नए हाइपर-ऑटोनॉमस ड्राइविंग (HAD) सिस्टम की भी घोषणा की है, जिसकी 16 नवंबर से इंटरनल टेस्टिंग शुरू होगी और अगले महीने बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। 


Advertisement
HAD Features


यह क्विक एक्सेलेरेशन और ब्रेकिंग को कम करके कुल मिलाकर अनुभव को बेहतर बनाकर ड्राइविंग एफिशिएंसी और सिक्योरिटी में सुधार करता है। यह रूट प्रीडिक्शन को बेहतर करने के लिए रियल वर्ल्ड ड्राइविंग डाटा का इस्तेमाल करता है और रियल टाइम कंडीशन के आधार पर अपने ड्राइविंग डिसिजन को एडजेस्ट करता है। Xiaomi का कहना है कि HAD नेरो स्पेस, बिजी इंटरसेक्शन और बाधाओं वाली सड़कों जैसे कठिन कंडीशन में नेविगेट कर सकता है। विजन-लैंग्वेज मॉडल (VLM) के जरिए HAD खराब सड़कों, कंस्ट्रक्शन क्षेत्रों और टी-जंक्शन समेत कठिन स्थितियों को बेहतर तरीके से संभालेगा।


Xiaomi SU7 Ultra Features & Price


Xiaomi SU7 Ultra में 93.7 kWh की कैपेसिटी वाली CATL क्विलिन 2.0 बैटरी है। यह 5.2C DC फास्ट-चार्जिंग के जरिए सिर्फ 11 मिनट में 10-80% चार्ज हो सकती है। इसमें दो V8s और एक V6s मोटर दी गई है जो कि एक साथ 1,526 HP की पावर और 1,770 NM का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं।  यह कार सिर्फ 1.98 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं 5.86 सेकंड में 200 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा है। कीमत की बात करें तो Xiaomi SU7 Ultra की चीन में कीमत 814,900 युआन (लगभग 96,00,850 रुपये) है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.