Xiaomi इलेक्ट्रिक कार की फोटो लीक करना पड़ा महंगा, कंपनी ने लगाया करोड़ों का जुर्माना

इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए Bejing Molding Xiaomi को 1 मिलियन युआन का भारी जुर्माना देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2023 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MS11 एक 4-डोर इलेक्ट्रिक कार है
  • हाल ही में बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड से डिजाइन हुआ था लीक
  • Xiaomi ने कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए की 1 मिलियन युआन की मांग

Xiaomi MS11 इलेक्ट्रिक सेडान में फुल ग्लास रूफ मिलेगा

हाल ही में Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार MS11 की कुछ फोटो लीक हुई थी, जिससे इस अपकमिंग EV का डिजाइन दुनिया के सामने आ गया था। अब, Xiaomi ने इस कार डिजाइन को लीक करने के लिए मुआवजे और जुर्माने के रूप में बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड से 1 मिलियन युआन (करीब 1.21 करोड़ रुपये) की मांग की है। लीक हुई तस्वीर इस कार की अभी तक की सबसे क्लियर तस्वीर थी। Xiaomi MS11 4-डोर सेडान होगी।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi ने कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को लीक करने के लिए मुआवजे और जुर्माने के रूप में डिजाइनिंग कंपनी पर 1 मिलियन युआन का फाइन किया है। 22 जनवरी को, बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी ने गलती से अपकमिंग MS11 इलेक्ट्रिक कार के आगे और पीछे के बम्पर के डिजाइन को लीक कर दिया था।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि जबकि बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड का कहना है कि कंपनी इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थी, क्योंकि उप-विक्रेताओं द्वारा ड्राफ्ट लीक किए गए थे, लेकिन बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी और शाओमी ऑटो के बीच हस्ताक्षरित गोपनीयता समझौते के अनुसार, किसी भी अनहोनी के लिए डिजाइनिंग कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए Bejing Molding Xiaomi को 1 मिलियन युआन का भारी जुर्माना देगी।
Advertisement

रिपर्ट आगे बताती है कि CEO Lei Jun ने कहा कि "Xiaomi लीक के लिए जीरो टॉलरेंस रखती है और उम्मीद है कि सभी भागीदार और आपूर्तिकर्ता गोपनीयता समझौते का पालन करेंगे। भारी जुर्माना सभी भागीदारों के लिए एक सबक होगा कि Xiaomi ऐसी घटनाओं को स्वीकार या अनुमति नहीं देगी और डिफॉल्टरों के साथ सख्ती से निपटेगी।"
Advertisement

जैसा की हमने बताया, लीक हुई तस्वीर Xiaomi MS11 की अभी तक की सबसे क्लियर तस्वीर थी। Xiaomi MS11 की फोटो में फ्रंट और रियर के बंपर दिखाई दिए थे। MS11 की इस फोटो से कार के फुल ग्लास रूफ, बड़े व्हील और विलवुड ब्रेक का पता चलता है। इसमें पहियों के बीच में Xiaomi लोगो है और विंडशील्ड के टॉप पर एक LiDAR सेंसर दिखाई देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Electric Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.