VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 16:45 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक MPV का प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग कराई जा सकती है
  • यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है

इसमें तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल VinFast ने भारत में बुधवार को VF MPV 7 को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस व्हीकल का कमर्शियल वर्जन Limo Green भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हाल ही में VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग शुरू की गई थी। वियतनाम की इस EV कंपनी का देश में यह तीसरा मॉडल है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। VF MPV 7 में ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए सपोर्ट मिलता है। 

इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है। इसमें फ्रंट और रियर पर इंटीग्रेटेड लाइटिंग और कीलेस एंट्री का भी फीचर है। VF MPV 7 का मुकाबला Kia की Carens Clavis EV और चाइनीज EV मेकर BYD की eMax 7 जैसे मॉडल्स से होगा। भारत में विनफास्ट के पोर्टफोलियो में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी की VF 7 की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। इसे 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  2. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  3. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  4. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  6. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  8. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  10. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.